एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: खाना बनाने में नहीं लगेगा समय, इस ट्रिक से बनाएं अपनी कुकिंग को टेस्टी और आसान

Cooking Tips: अब महिलाएंं किचन में घंटों समय नहीं बिताना चाहती हैं. खासतौर से वर्किंग वुमन को स्मार्ट कुकिंग करना ज्यादा आसान लगता है. हम आपकी कुकिंग को आसान बनाने वाले कुछ टिप्स दे रहे हैं.

Easy Cooking Tips: महिलाओं का सबसे ज्यादा वक्त किचन में व्यतीत होता है. कोरोना के टाइम से तो कई लोगों ने कामवाली मेड को ही हटा दिया है. ऐसे में घर के सभी काम खुद करने पड़ते हैं. अगर आप वर्किंग हैं तो आपको डबल मेहनत करनी पड़ती है. पहले किसी भी तरह घर का काम निपटाया जाए और फिर ऑफिस में बिजी हो जाएं. वर्किंग महिलाएं इसीलिए किचन में ज्यादा वक्त बिताना पसंद नहीं करती हैं. ऐसे में ये चुनौती रहती है कि कैसे खाने को फटाफट हेल्दी और टेस्टी बनाया जाए. किस तरह से अपने घर के काम को जल्दी निपटाया जाए और ऑफिस के लिए थोड़ा वक्त निकाला जाए. इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिनसे आप किचन के काम को फटाफट निपटा सकते हैं. इन टिप्स को अपनाकर आपका कुकिंग टाइम भी बचेगा और खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा. 

1- सब्जी की ग्रेवी को कैसे गाढ़ा करें- अगर सब्जी की ग्रेवी अच्छी है तो सब्जी भी अच्छी बनेगी. सब्जी की ग्रवी को रिच बनाने के लिए आप उसमें नारियल पाउडर डाल सकते हैं. आप नारियल को करी पत्ता डालकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसे मसाला भूनते वक्त आप किसी भी सब्जी में मिला सकते हैं. इससे सब्जी गाढ़ी हो जाएगी. दम आलू और मीट की ग्रेवी में नारियल पाउडर का इस्तेमाल स्वाद बढ़ा देता है. 

2- फटाफट बनाएं खीर- जब भी घर में कोई मेहमान आ जाता है तो मीठे में खीर जरूर बनती है. हालांकि खीर बनाने में काफी समय लगता है. खीर के लिए दूध गाढ़ा करना पड़ता है. जिससे कई बार बर्तन भी बहुत खराब हो जाता है. ऐसे में आपको हम आज 2 तरीके बता रहे हैं, जिससे आपका समय भी बचेगा और खीर भी अच्छी बनेगी. पहला उपाय है कि आप खीर बनाने के लिए दूध में मिल्क पाउडर या फिर मिल्क मेड मिला दें. इससे दूध को गाढ़ा नहीं करना पडेगा और झटपट खीर बन जाएगी. वहीं दूसरा तरीका है कि खीर बनाने से पहले बर्तन में थोड़ा-सा पानी डाल लें. इससे आपका दूध बर्तन की तली में नहीं चिपकेगा. आप दूध गर्म करते वक्त भी इस उपाय को कर सकते हैं.

3- मिनटों में छिल जाएंगे आलू- आलू के परांठे या कचौड़ी बनाते वक्त आलू उबालकर छीलने में काफी दिक्कत होती है. गर्म आलू छीलना किसी टास्क से कम नहीं है. इसके लिए आप आलू को उबालते समय उसमें 1 चुटकी नमक डाल दें. इससे आलू का छिलका आसानी से उतर जाता है और आलू फूटते भी नहीं हैं. इससे आपको आलू की कचौड़ी और परांठा बनाने में आसानी होगी. 

4- दाल को बनाएं स्वादिष्ट- कई बार लोगों की दाल ज्यादातर स्वादिष्ट नहीं बनती. ऐसे में आप दाल बनाने में कुछ बातों का ख्याल रखें. सबसे पहले दाल में तड़का लगाकर उसे स्वादिष्ट बना लें. दूसरा दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसे पहले हल्का रोस्ट कर लें. इससे दाल का स्वाद काफी बढ़ जाएगा. इसके अलावा दाल बनाते वक्त पहले उसे थोड़ी देर कुकर में खोलकर पका लें, फिर ढक्कन बंद कर दें. इससे आपकी दाल भी स्वाद बनेगी और कुकर की सीटी में निकलने वाले पानी से किचन भी कम गंदी होगी.

5- बनाएं खिल-खिले चावल- जब भी कोई घर आने वाला होता है, हम चाहते हैं कि चावल एकदम बाजार जैसे खिले-खिले बनें. लेकिन कई बार चावल बनाते समय चिपकने लगते हैं या फिर चावल में लड्डू जैसे बन जाते हैं. ऐसे में आप किसी खुले बर्तन में चावल पका रहे हैं तो इसमें चावल को उबालने से पहले थोड़ा तेल या घी लगा दें. अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो बनाते वक्त उसमें थोड़ा घी डाल दें. इससे चावल का स्वाद भी बढ़ेगा और चावल आपस में चिपकेंगे भी नहीं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: घर में आ गए हैं मेहमान तो फटाफट बनाएं कड़ाही पनीर, 10 मिनट में तैयार हो जाएगी सब्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget