एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बच्चों के लिए घर में बनाएं चॉकलेट बर्फी, मार्केट की चॉकटेल खाना भूल जाएंगे

Chocolate Mawa Burfi: त्योहार हो या बच्चों की पार्टी हो आप घर में चॉकलेट बर्फी बनाकर खिलाएं. मावा, कोको पाउडर और मेवा बनी ये बर्फी काफी हेल्दी होती हैं. इसके सामने मार्केट की चॉकलेट भूल जाएंगे.

Chocolate Mawa Barfi For Kids: बच्चों को मिठाई का सिर्फ एक ही मतलब समझ आता है और वो है चॉकलेट. अगर बच्चों से पूछो कि आपको मीठे में क्या पसंद है तो कहेंगे चॉकलेट पसंद है. हालांकि ज्यादा चॉकलेट खाने से नुकसान भी होता है. अगर आपका बच्चा चॉकलेट खाने का शौकीन है तो आप उसके लिए घर में चॉकलेट बर्फी बना सकते हैं. ये चॉकलेटी बर्फी बच्चों को जरूर पसंद आएंगी. चॉकलेट बर्फी बनाना आसान है. आइये जानते हैं कैसे बनाएं बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट बर्फी.

चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • मावा- 2 कप  
  • चीनी- 3 चम्मच 
  • गुलाब जल- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 टीस्पून 
  • कोको पाउडर- 2 चम्मच  
  • बादाम- 2 चम्मच कटे हुए

चॉकलेट बर्फी बनाने की रेसिपी

  • चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए आपको मावा को किसी पैन या कड़ाही में डालकर 5 से 7 मिनट तक भूनना है. 
  • अब आपको मावा में चीनी, इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाना है.
  • इसे 5-6 मिनट तक चलाते हुए और भूनें.
  • जब मावा अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए जैसा बर्फी जमाने के लिए चाहिए तो गैस बंद कर दें.
  • अब किसी थाली या प्लेट में घी लगाकर आधे मावा को एक समान फैला दें. 
  • बचे हु आधे मावा में कोको पाउडर डालकर मिला लें.
  • अब तैयार कोको मिश्रण को आपको सफेद मावा वाली थाली में ही ऊपर से डालकर फैलाना है. 
  • अब इसके ऊपर बादाम काटकर डाल दें और बर्फी को हाथ से हल्का दबाते हुए सेट करें.
  • थाली को 2 घंटे फ्रिज में रख दें इससे ये अच्छी तरह सेट हो जाएगी.
  • अब अपनी पसंद के शेप में बर्फी के पीस काट लें. सभी पीस को निकालकर किसी दूसरे बर्तन में रख दें.
  • तैयार है बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट बर्फी.
  • आप इसे फ्रिज में रखकर 10 दिन तक आसानी से खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Makhni Pasta Recipe: बाजार से पास्ता खाना भूल जाएंगे, जब घर में बनाएंगे ये जायकेदार मखनी पास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget