एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: जानिए बारिश में दाल और अनाज को कीड़ों से बचाने का तरीका, पूरे साल खराब नहीं होंगे

Pulses Storage Tips: बारिश में नमी की वजह से दाल और आटे में कीड़े लग जाते हैं. आप इन टिप्‍स को अपनाकर किचन में मौजूद दाल, अनाज, आटा और सूजी में कीड़े लगने से बचा सकते हैं.

Protect Pulses and Grains from Mites: अक्सर दाल और अनाज लोग काफी मात्रा में खरीद लेते हैं. लेकिन बारिश के नमी वाले मौसम में चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. कई बार दाल सील जाती हैं या उनमें कीड़े लग जाते हैं. अक्सर आपने दाल या चावल में रेंगते हुए कीड़ों को देखा होगा. ऐसे में कई लोग दाल और अनाज को खराब समझकर फेंक देते हैं. वहीं कुछ लोग इन्हें धोकर इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन अगर आटे में कीड़े लग जाएं तो क्या किया जाए, जो लोग चक्की से पिसा हुआ आटा खरीदते हैं उस आटे में सबसे ज्यादा कीड़े लगने की संभावना होती है. ऐसे में अनाज को कीड़ों से बचाकर रखना बहुत जरूरी है. आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप दाल और अनाज को कीड़े लगने से बचा सकते हैं. 

दाल और अनाज में नीम के पत्ते डालकर रखें- अगर आप दाल और अनाज ज्यादा दिन तक स्टोर करके रखते हैं तो आपको डिब्बे को अच्छी तरह पोंछकर रखना चाहिए. नमीं पहुंचने पर कीड़े पनपने लगते हैं. ऐसे में आप डब्बे में नीम की पत्तियां डालकर रख दें. नीम की पत्तियों से कीड़े नहीं होते और होने पर कीड़े मर जाते हैं.

लाल मिर्च से आटे में नहीं लगेंगे कीड़े- आटे को कीड़े से बचाने के लिए साबुत लाल मिर्च डाल दें. इससे आटे में कीड़े नहीं लगेंगे. आप चाहें तो साबुत नमक डालकर भी रख सकते हैं. अगर गेहूं हैं तो उनमें नमक के टुकड़ों को कॉटन के कपड़े में बांधकर गेहूं में नीचे लगा दें.

सूजी में लौंग डालने से कीड़े नहीं लगेंगे- सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए उसे सूखा हल्का भून लें. इसके अलावा आप चाहें तो सूजी में 8 से 10 लौंग डालकर रख दें. इससे सूजी में कीड़े नहीं लगेंगे. 

आटे में तेजपत्ता से कीड़ा नहीं लगता- आटे में आप तेजपत्ता डालकर भी रख सकते हैं. इससे आटे में कीड़ों को फैलने से बचा सकते हैं. इसके लिए आटे में तेजपत्ता डालकर रख दें और डब्बा बंद कर दें. 

आटे में करी पत्ता डालकर रखें- नमी की वजह से आटे में कीड़े लग जाते हैं. इसलिए आप चाहें तो हल्दी का एक टुकड़ा या करी पत्ता डालकर भी रख सकते हैं. इससे आटा जल्दी खराब नहीं होगा. 

दाल और चावल में रखें माचिस की तिल्ली- दालों और अनाज में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप मैचबुक को भी रख सकते हैं. माचिस में सल्फर होता है जिससे कीड़े मर जाते हैं. 

मसालों को फ्रिज में रख दें- आपके पास मसाले ज्यादा हैं और उनमें कीड़े लगने लगे हैं तो आप उन्हें फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर करके रख सकते हैं. इसके अलावा आप दालों को भी फ्रिज में रख सकते हैं. इससे दाल और मसाले लंबे समय तक खराब नहीं होंगे. 

दाल में सरसों का तेल लगा कर रखें- दालों को किसी सूखे कंटेनर में रख दें. अब इसमें 1-2 चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला दें. इससे दाल जल्दी खराब नहीं होगी और कीड़े भी नहीं लगेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 5 Kitchen Tips जो आपके काम को बनाएंगे आसान, रसोई रहेगी हेल्दी और क्लीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget