एक्सप्लोरर

Weight Loss: घर पर करें सिर्फ ये एक एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा पूरे शरीर का वजन

Benefits of Jumping Jack Exercises: अगर आपके पास जिम जाने और कई तरह की एक्सरसाइज करने का समय नहीं है, तो आप घर में सिर्फ एक एक्सरसाइज जंपिंग जैक करके आसानी से वजन घटा सकते हैं. जानिए फायदे

Weight Loss Simple Exercise: वजन घटाना आजकल हर किसी का सपना है. नए साल पर न जाने कितने लोग वजन कम करने का रिजॉल्यूशन लेते हैं, लेकिन भागदौड़ के चक्कर में न तो जिम जाने का समय मिल पाता है और न ही एक्सरसाइज करने की फुर्सत होती है. दिन भर घर और ऑफिस के काम के चक्कर में हम अपनी सेहत को ही नज़रअंदाज कर देते हैं. अगर आप फिट रहना चाहते हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आप घर में सिर्फ एक एक्सरसाइज से पूरे शरीर का वजन कम कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज का नाम है जंपिंग जैक. ये एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर का व्यायाम होता है. अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो घर में सिर्फ जंपिंग जैक से अपना मोटापा कम कर सकते हैं. जानिए जंपिंग जैक के फायदे और करने का तरीका.

जंपिंग जैक एक्सरसाइज
जंपिंग जैक एक इंटेंस वर्कआउट है, इसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें आपको कूदना है. आपको जंप करते हुए इस एक्सरसाइज को करना है. इसे आप कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन शुरुआत में आपको इसे करने के लिए उछलते हुए दोनों हाथों को ऊपर ले जाना है और ताली बजाने के जैसे जोड़ना है. इसके साथ ही आपको पैरों को खोलना है. यानि जंप के साथ हाथ ऊपर और पैर ओपन करने हैं. अब वापस हाथ नीचे और पैरों को आपस में मिलाना है. ये करने में काफी आसान है. आप इसे तेज-तेज कम से कम 50 के सेट के साथ 3 बार करें.

जंपिंग जैक एक्सरसाइज फायदे 
1- जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है.
2- ये एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. 
3- जंपिंग जैक करने से आपको नींद ना आने की समस्या इंसोम्निया से छुटकारा मिलता है. 
4- जंपिंग जैक पूरे शरीर पर काम करने वाली एक्सरसाइज है, इससे समान रूप से आपके पूरे शरीर का वजन कम होता है.
5- इससे पेट, पैर और एब्डोमिनल एरिया का वजन कम होता है.
6- जंपिंग जैक करने से हाथों की एक्सरसाइज भी होती है. इससे हाथों की मसल्स मजबूत होती हैं. 
7- नियमित रूप से इसे करने से हड्डियां मजबूत बनती है और बोन मास मेंटेन रहता है. 
8- जंपिंग जैक करने से दिल, फेफड़ों और मांसपेशियां एक ही समय में काम करती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Lose Drink: इस चमत्कारी पानी से घट सकती है पेट की लटकती चर्बी, जानें इसे बनाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget