एक्सप्लोरर

1990 से भारत के लोगों की उम्र में दस साल का इजाफा, लांसेट पत्रिका ने राज्यों के बीच गहरी असमानता की खोली पोल

भारत के लोगों की जिंदगी जीने की उम्मीद 1990 से दस साल और बढ़ गई हैलांसेट की रिपोर्ट में राज्यों के बीच गहरी असमानता पर चिंता भी जताई गई है

भारत के लोगों की 1990 से जीने की उम्र दस साल तक बढ़ गई है. 1990 में जहां लोगों की जीवन संभावना 59.6 साल होती थी, वहीं अब 2019 में बढ़कर 70.8 साल हो गई है. हालांकि राज्यों के लोगों के अनुमानित जीवन काल में अंतर है. केरल में 77.3 साल है तो वहीं उत्तर प्रदेश में 66.9 साल तक ही लोग जी पाते हैं. लांसेट पत्रिका की रिपोर्ट में राज्यों के बीच गहरी असमानता पर चिंता जताते हुए सुझाव दिए गए हैं.

भारत के लोगों की उम्र में 10 साल की बढ़ोतरी

रिपोर्ट में दुनिया भर के 200 मुल्कों में मौत के 286, बीमारियों के 369 और चोट के 369 कारणों का परीक्षण किया गया. शोध के मुताबिक, 1990 में 59.6 साल से बढ़कर 2019 में भारतीय लोगों की जीने की उम्र बढ़कर 70.8 साल हो गई है. हालांकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि भले रिपोर्ट भारत के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण पेश करती है मगर कुछ बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

भारतीय लोक स्वास्थ्य संस्थान गांधीनगर के श्रीनिवास गोली कहते हैं, "स्वस्थ जीवन की उम्मीद भारत में जीने की संभावना के मुकाबले अप्रत्याशित रूप से नहीं बढ़ी है. लोगों को लंबे समय तक बीमारी और अपंगता के साथ जीना पड़ रहा है." वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता अली मोकदाद ने बताया, "भारत समेत दुनिया के हर देशों में संक्रामक बीमारियों में कमी अहम प्रगति के रूप में दिखाई दे रही है जबकि पुरानी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में वैक्सीनेशन और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के जरिए संक्रामक बीमारियों को काबू कर लिया गया है. लेकिन कुछ देशों को अभी भी महामारियों को नियंत्रित करने में संघर्ष करना पड़ रहा है."

रिपोर्ट में राज्यों के बीच गहरी असमानता की खुली पोल

शोधकर्ताओं ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कुल बीमारी का 58 फीसद बोझ गैर-संक्रामक रोगों के कारण है. जबकि 1990 में ये 29 फीसद था. वहीं, गैर संक्रामक रोग से होनेवाली वक्त से पहले मौत की संख्या 22 फीसद से बढ़कर 50 फीसद हो गई है. 2019 में भारत में मौत के टॉप पांच जोखिम कारकों में वायु प्रदूषण, हाई ब्लड प्रेशर, तंबाकू का सेवन, खराब खानपान और हाई ब्लड शुगर था. रिपोर्ट में बताया गया कि 1990 से भारत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में पर्याप्त लाभ हुआ है लेकिन शिशु और मातृ कुपोषण की समस्या बीमारी और मौत का एक प्रमुख कारण है.

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में देश की कुल बीमारी का पांचवां हिस्सा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि वायु प्रदूषण के बाद तीसरे खतरे का कारण हाई ब्लड प्रेशर है. जिसकी वजह से भारत के आठ राज्यों में 10-20 फीसद स्वास्थ्य की हानि होती है. उन्होंने जोर दिया कि पूरी दुनिया को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और आर्थिक विकास के महत्व को पहचानने की जरूरत है.

Coronavirus: क्या बीमारी से ठीक होने के बाद भी देर तक रह सकते हैं लक्षण, ब्रिटिश रिपोर्ट में सिंड्रोम का चला पता

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget