एक्सप्लोरर

सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है 'एलोवेरा जेल', इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

Aloe Vera Gel Benefits: एलोवेरा आपके बालों को जड़ों से मजबूती देने का काम करता है. इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत, चमकदार और लंबे होते हैं.

Aloe Vera Gel For Hair: एलोवेरा एक औषधीय गुणों वाला पौधा है. इसका इस्तेमाल न सिर्फ स्किन की देखभाल के लिए किया जाता है, बल्कि कई तरह के पकवानों को तैयार करने के लिए भी एलोवेरा का उपयोग किया जाता है. स्किन के लिए एलोवेरा के फायदों के बारे में तो आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपके बालों के लिए भी यह कितना फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हां एलोवेरा आपके बालों को कई सारे करिश्माई फायदे दे सकता है. 

कई लोग अपने बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि इसमें बालों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने की दवा है. एलोवेरा आपके बालों को जड़ों से मजबूती देने का काम करता है. इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत, चमकदार और लंबे होते हैं. एलोवेरा का पौधा कई औषधीय गुणों और तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन और बालों से जुड़ी कई परेशानियों को कम कर सकता है. बालों की ग्रोथ के लिए इसका जेल सबसे अच्छा उपाय साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि आप अपने बालों की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

एलोवेरा को डायरेक्ट बालों में लगाना

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए एलोवेरा का सीधे तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको बस एलोवेरा के पौधे की एक ताजी पत्ती लेनी है और उसे बीच में से काट लेना है. अब पत्ते के अंदरूनी हिस्से यानी जेल को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना है. 

एलोवेरा का बनाएं मास्क 

एलोवेरा से बना नेचुरल हेयर मास्क भी आपको लंबे और चमकदार बाल दे सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल में अंडे का सफेद भाग मिलाना है. इसके अलावा जोजोबा का तेल और मेथी के दानों के साथ थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर बालों में लगाना है. फिर एक घंटे तक रखने के बाद बालों को शैंपू से धोना है. इससे बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी.

एलोवेरा से बनाएं टोनर

एलोवेरा जेल की मदद से बालों के लिए नेचुरल टोनर भी बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको आधा कप एलोवेरा जेल को ¼ कप अदरक के रस में मिलाकर अच्छे से मिलाना है. अब इस मिक्सचर को एक स्प्रे बॉटल में भर लें और फिर बालों में लगाएं. इस मिक्सचर को 20 मिनट के लिए रहने दें और फिर बालों को धो लें. एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों को बढ़ाने में मदद करेंगे.

 एलोवेरा को आंवला के साथ लगाएं

एलोवेरा और आंवला का इस्तेमाल करके भी आप लंबे और घने बाल पा सकते हैं. इसके लिए आपको आंवले के जूस को एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाना है. फिर बालों में 20 मिनट तक लगाए रखना है और उन्हें धो लेना है. इन घरेलू उपायों से बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: जो लोग खुद को समझते हैं कम अट्रैक्टिव, अब सिर्फ वही लोग लगा रहे मास्क- स्टडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget