एक्सप्लोरर

Pimples: सोते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पिंपल्स नहीं छोड़ेंगे पीछा

सोते वक्त की गईं कुछ गलतियां मुंहासे पैदा कर सकती हैं और आपकी स्किन की कंडीशन भी बिगाड़ सकती हैं. आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिनमें आपको सुधार करने की जरूरत है.

Sleeping Mistakes: चेहरे से जुड़ी समस्याओं में सबसे बड़ा योगदान पिंपल्स का होता है. पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते हैं. घरेलू उपचार से लेकर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स तक सबकुछ ट्राय करते हैं, लेकिन फिर भी इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिलता. हालांकि क्या आप जानते हैं कि हमारी सोने की कुछ खराब आदतें भी मुंहासे को बढ़ावा देने का काम करती हैं? जी हां सोने की ऐसी कई आदते हैं, जिनकी वजह से पिंपल्स की प्रॉब्लम पैदा हो सकती है या बढ़ सकती है. 

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डेगा ऑर्गेनिक्स की फाउंडर, स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट आर्थी रघुराम बताती हैं कि सोते वक्त की गईं कुछ गलतियां मुंहासे पैदा कर सकती हैं और आपकी स्किन की कंडीशन बिगाड़ सकती हैं. आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिनमें आपको सुधार करने की जरूरत है ताकि आपकी स्किन ग्लोइंग और पिंपल्स फ्री रहे.  

अपनी इन आदतों को बदलें

1. काफी लोग इस बात से अनजान हैं कि तकिए के कवर पर कई तरह के बैक्टीरिया और गंदगी होती है. जब हम इस गंदे तकिए पर सोते हैं तो इसपर मौजूद सभी गंदे कण हमारी स्किन में आ जाते हैं, जो मुंहासों और स्किन से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकते हैं. इनसे बचने के लिए तकिये के कवर को हर हफ्ते बदलना जरूरी है. अपने तकिए के कवर को हर हफ्ते बदलें. सोते वक्त त्वचा पर होने वाले घर्षण से बचने के लिए आप सिल्क कवर का इस्तेमाल तकिए पर कर सकते हैं, क्योंकि यह बेहतर रहता है.

2. कुछ लड़कियां रात में मेकअप को रिमूव किए बगैर सो जाती है, क्योंकि वे बहुत थकी होती हैं. हालांकि यह बहुत जरूरी है कि आप सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव करें. अगर रातभर चेहरे पर मेकअप लगा रहेगा तो यह आपके पोर्स (रोमछिद्रों) को बंद कर देगा और मुंहासों की वजह बनेगा. लंबे वक्त तक मेकअप के साथ सोने से आपकी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए सोने से पहले मेकअप रिमूव करके सोएं. मेकअप हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर या माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन अगर आप रोजाना हैवी मेकअप करती हैं तो डबल क्लींजिंग मेथड अपनाएं. 

3. बालों में तेल लगाने आदत अच्छी है. लेकिन अगर आप तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे मुहांसों की समस्या पैदा हो सकती है. जो लोग पिंपल्स की प्रॉब्लम से पहले ही परेशान हैं, उन्हें तो खासतौर से बालों में तेल लगाकर नहीं सोना चाहिए. इसकी वजह यह है कि कई बार तेल सिर से रिसता है और चेहरे पर आ जाता है, इससे एक्सट्रा सीबम बनता है जो मुंहासे को जन्म दे सकता है. अगर आप अपने बालों में तेल लगाना चाहते हैं तो शैम्पू करने से दो-तीन घंटे पहले लगा लें और फिर सिर धो लें. 

4. आप भले ही अपने चेहरे को साफ रखने के लिए क्लींजर और मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन अगर आप गंदे तौलिए का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम बता दें कि पिंपल्स आपको परेशान कर सकते हैं. अपने चेहरे को पोंछने के लिए कभी-भी गंदे तौलिए का उपयोग न करें. हमेशा एक साफ कपड़े को यूज़ करें. 

5. पिंपल्स से बचने के लिए हमारा सोने का तरीका भी मायने रखता है. जब पेट के बल सोया जाता है तो हमारा चेहरा सीधे तकिए के गंदे कवर या बेडशीट के कॉन्टैक्ट में आता है. रातभर इस तरह सोना स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि स्किन और कवर-बेडशीट के बीच लगातार घर्षण होता है. अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो अपने सोने के इस तरीके में बदलाव जरूर करें. 

ये भी पढ़ें: स्किन को UV किरणों से बचाता है अंगूर, बालों को रखता है हेल्दी, जानें इस फल को खाने के कई करिश्माई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget