एक्सप्लोरर

धूप से कैसे बनता है शरीर में विटामिन D, कितनी देर सूरज की रोशनी में बैठने पर मिलता है कितना विटामिन?

विटामिन डी शरीर के लिए बहुुत जरूरी है और इसकी पूर्ति के लिए रोज कुछ समय धूप में बैठना फायदेमंद होता है. सुबह 10 से 2 बजे के बीच 15 से 30 मिनट धूप लेना हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए असरदार होता है.

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जितने जरूरी प्रोटीन और मिनरल्स हैं, उतना ही अहम है विटामिन डी. इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से सूरज की किरणों से ही शरीर में बनता है. आज की बिजी और इनडोर लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग इसकी कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखिर कितना समय धूप में बैठने से शरीर को भरपूर विटामिन डी मिल सकता है और इसका सही तरीका क्या है.

सूरज की किरणों से कैसे बनता है विटामिन डी

जब हमारी स्किन सूर्य की अल्ट्रावायलेट बी किरणों के संपर्क में आती है तो शरीर की स्किन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से विटामिन डी3 बनता है. यह विटामिन डी3 फिर लीवर और किडनी में जाकर एक्टिव विटामिन डी यानी कैल्सिट्रायेल में बदलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर में कैल्शियम व फाॅस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है. 

कितना समय बैठना चाहिए धूप में

एक्सपर्ट्स के अनुसार हल्की स्किन वाले लोगों को दिन में लगभग 10 से 15 मिनट धूप में बैठना चाहिए, जबकि गहरी स्किन वाले लोगों को 20 से 30 मिनट धूप में रहना चाहिए. वहीं धूप में बैठने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे के बीच का सही माना जाता है. क्याेंकि इस समय में यूवीबी किरणें सबसे ज्यादा प्रभावशाली होती है. 

मौसम और स्थान भी करते हैं असर

विटामिन डी बन पाने की क्षमता सिर्फ समय पर नहीं बल्कि आपकी लोकेशन, मौसम और प्रदूषण पर भी निर्भर करती है. पहाड़ी या खुले इलाकों में कम समय में भी फायदा मिल सकता है. वहीं ठंडी या प्रदूषित जगहों पर ज्यादा समय लग सकता है. 

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

विटामिन डी नहीं मिलने भी कई लोगों का खतरा हो सकता है.   इसका सबसे ज्यादा खतरा घर के अंदर रहने वाले लोगों को होता है. इसके अलावा बुजुर्ग या नर्सिंग होम में रहने वालों को भी इसका सबसे ज्यादा खतरा होता है क्योंकि उन्हें भी समय पर धूप नहीं मिल पाती है. 

विटामिन डी की कमी के लक्षण 

अगर आपके शरीर में भी विटामिन डी की कमी हो रही है तो आपको भी कई लक्षण नजर आने लग जाते हैं. विटामिन डी की कमी होने पर बार बार आपकी हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. इसके अलावा आपको लगातार थकान भी महसूस हो सकती है. वहीं विटामिन डी की कमी होने पर बाल झड़ने लगतेे हैं साथ ही मूड स्विंग्स या डिप्रेशन भी होने लगता है. विटामिन डी की कमी होने पर बार बार सर्दी जुकाम भी हो सकता है. 


कैसे करें विटामिन डी की कमी को पूरा

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना आप कुछ समय के लिए धूप में बैठ सकते हैं. इसके अलावा अपनी डाइट में साल्मन, ट्यूना, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध या अनाज शामिल करें. वहीं जरूरी हो तो आप डॉक्टर की सलाह से सप्लिमेंंट्स भी ले सकते हैं 

इन बातों का रखें ध्यान

विटामिन डी लेने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा धूप में न रहे वरना सनबर्न या स्किन डैमेज हो सकता है. इसके अलावा यूवीबी किरणें खिड़की के कांच से नहीं गुजरतीं है इसलिए विटामिन डी के लिए सिर्फ धूप वाला कमरा ही काफी नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें- इन आदतों के कारण जवानी में ही स्किन पर दिखने लगती हैं झुर्रियां, सिर्फ बढ़ती उम्र नहीं है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget