एक्सप्लोरर

घरेलू फेस मास्क से त्वचा में लाएं निखार

मेकअप एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनसे आप घर में ही फेस मास्क बना सकते हैं.

नई दिल्लीः घर पर बनाए गए फेस मास्क त्वचा में निखार लाने के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं. केला, पपीता, जौ, एलोवेरा, शहद, जैस चीजें आपकी त्वचा में चमक और निखार लाते हैं. मेकअप एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनसे आप घर में ही फेस मास्क बना सकते हैं.

  • शहद और केले से फेस मास्क बना सकते हैं. आधे पके केले मसल लें, उसमें दूध, एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और आधा बड़ा चम्मच शहद मिला लें. अब इस मास्क को 20-25 मिनट तक चेहरे पर लगाए रहने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है, क्योंकि चंदन पाउडर त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है, जबकि केला त्वचा में नमी बनाए रखता है.
  • गुड़हल या जावाकुसुम के छह फूलों को रातभर ठंडे पानी में रख दें. अगले दिन फूलों को पीस लें. इसे छान लें और पानी रखे रहें. फूलों में चीन चोटा चम्मच जौ, दो बूंद टी (चाय) ट्री ऑयल और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. गुड़हल का फूल त्वचा की सफाई करने के साथ ही रंग भी साफ करता है.
  • शहद और दही में जरा सी रेड वाइन मिला लें. इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सादे पानी से धो लें. यह टैनिंग दूर कर त्वचा में चमक लाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है.
  • एवोकैडो के गूदे को एलोवेरा जेल में मिला लें. 20 मिनट तक लगाए रहने के बाद इसे सादे पानी से धो लें. ताजा या कच्चा एवोकैडो इस्तेमाल में लाएं. यह फल 20 विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और त्वचा में कसाव लाकर बढ़ती उम्र के असर को कम करता है.
  • खीरा और पके पपीते का गूदा दही में मिक्स कर लें और उसमें दो छोटा चम्मच जौ और कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आधे घंटे बाद इसे पानी से धो लें. यह टैनिंग हटाकर चेहरे में चमक और निखार लाता है.
  • ऑयली स्किन के लिए एक बड़ा चम्मच मूंग की दाल कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे पीस लें और इसमें एक बड़ा चम्मच टमाटर का गूदा मिला लें. हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें. यह तैलीयपन दूर कर त्वचा में चमक लाता है.

नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget