एक्सप्लोरर

सर्दियों में एड़ी को फटने से ऐसे बचाएं!

नई दिल्ली: सर्दियों के दौरान हम अपने चेहरे, हाथों और गर्दन को ड्राइनेस से बचाने के लिए लोशन लगाते हैं, लेकिन एड़ी पर लोशन लगाना भूल जाते हैं, जिससे एड़ियां फट जाती हैं, इसलिए अपने पैरों और एड़ी पर तेल से मसाज करें और ग्लिसरीन और गुलाब जल लगाएं. ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट कंपनी 'टीबीसी बाई नेचर' की प्रबंध निदेशक मोनिका सूद ने सर्दियों के दौरान एड़ियों को सॉफ्ट बनाए रखने के संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं :
  • तेल सबसे बढ़िया नैचुरल मॉइश्चराइजर होता है. यह न सिर्फ आपके पैरों को, बल्कि शरीर के हर हिस्से की स्किन को सॉफ्ट रखता है. आप किसी भी हाइड्रोजनेटेड तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • एक बड़े चम्मच ग्लिसरीन में दो बड़े चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे एड़ियों पर लगाएं और साफ मोजे पहनें. आप इसे रात में लगाएं, इससे आपकी एड़ियां फटेंगी नहीं और सॉफ्ट बनी रहेंगी.
  • ओटमील (जौ का आटा) और जोजोबा तेल से बना मास्क भी पैरों के लिए फायदेमंद है. एक बड़े चम्मच ओटमील को पीस लें, फिर इसमें जोजोबा का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे फटी एड़ियों पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें. आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.
  • चावल का आटा पैरों के लिए बढ़िया स्क्रब है. एक बड़े चम्मच चावल के आटे में दो बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे 10 मिनट पैरों पर मलें. अगर आपकी एड़ियों में बहुत ज्यादा क्रैक हैं तो स्क्रब करने से पहले पैरों को 15 मिनट गुनगुने पानी से भरी बाल्टी में रखें.
  • नीम की पत्तियां एंटी फंगल और जीवाणु रोधी होती हैं, इसकी पत्तियों को पीसकर हल्दी के साथ मिलाकर लगाने पर ज्यादा फटी एड़ियां और जिनसे खून भी निकलता है वे भी जल्दी ठीक हो जाती हैं.
  • सर्दियों के दौरान एड़ियों को खास देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए रोज पैर साफ करके लोशन लगाना चाहिए, अगर आपकी एड़ियां पहले से फटी हैं तो रोज उस पर दूध और शहद लगाकर मलें और जब तक एड़ियां पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती उन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
  • केला, अनानास, एवेकैडो, पपीता जैसे फलों को मसल कर इनसे पैरों का मसाज किया जा सकता है. केला और पपीता बढ़िया ऑप्‍शन हैं, क्योंकि इन्हें असानी से मसला जा सकता है. आप इन सारे फलों का मिश्रण लगा सकती हैं या चाहे तो अलग-अलग भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget