एक्सप्लोरर

Cold And Cough: गर्मी में सर्दी से परेशान? जुकाम-खांसी दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Ayurvedic Treatment For Cold And Cough: सर्दी जुकाम से लोग पूरे साल परेशान रहते हैं ऐसे में दवाएं खाने की बजाय ये घरेलू उपाय करें. इससे सर्दी जुकाम में तुरंत आराम मिलेगा.

Home Remedies For Cold And Cough: गर्मी में भी लोगों को खूब सर्दी हो रही है. कुछ लोगों को लगता है कि सर्दी जुकाम सिर्फ ठंड के दिनों में ही होता है. ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. गर्मी या बारिश में लोग सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम और खांसी से परेशान होते हैं. ठंडा गरम होने की वजह से इस मौसम में जुकाम होते देर नहीं लगती. एकदम तेज धूप में ठंडा पानी पीने से तुरंत सर्दी हो जाती है. ऐसे में अगर आप दवाओं के सेवन से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय करके सर्दी-जुकाम में राहत पा सकते हैं. 

जुकाम-खांसी के लिए घरेलू उपाय 

1- लौंग और शहद खाएं- खांसी या जुकाम होने पर आप लौंग का सेवन करें. लौंग को पीसकर इसे शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें. इससे आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी. 

2- तुलसी अदरक की चाय- अगर आप बहती नांक और खांसी से परेशान हैं तो आपको गर्म तासीर की चीजों का सेवन करना चाहिए. दूध की जगह चाय पिएं. चाय में तुलसी और अदरक डालकर बनाएं. इससे खांसी जुकाम में तुरंत आराम मिलेगा.

3- शहद और अदरक का रस- जुकाम एक ऐसी समस्या है जो हफ्तों में जाकर ठीक होती है. जुकाम में भूख नहीं लगती और शरीर में टूटन महसूस होती है. ऐसे में आप जुकाम-खांसी से राहत पाने के लिए शहद और अदरक का रस हल्का गरम करके पिएं. इससे तुरंत आराम मिलेगा.

4- भाप लें- सर्दी-खांसी में सबसे ज्यादा राहत भाप लेने से मिलती है. इससे बंद नाक खुल जाती है और कफ ढ़ीला हो जाता है. भाप लेने से सांस नली की सूजन भी कम होती है. आप सादा पानी की भाप लें या पानी में कुछ ड्रोप टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं. इससे गले की खराश में बहुत आराम मिलेगा.

5- गरारे करें- अगर सर्दी के साथ गले में जकड़न, कफ और खांसी हो रही है तो नमक के पाने से गरारे जरूर करें. इससे गले में जमा कफ निकल जाएगा और गले की सूजन में आराम मिलेगा. सीने में होने वाली जकड़न से भी आराम मिलेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: कोरोना है या वायरल, नहीं समझ पा रहे हैं तो इन लक्षणों से करें पहचान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
Cooking Tips: क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget