एक्सप्लोरर

दिनभर तो कुछ ना कुछ खाते रहते हैं... फिर शाम को योग करने का फैसला सही है?

Yoga Tips: कुछ लोगों के पास योगा करने के लिए सुबह का वक्त नहीं होता. और कुछ लोग आलस के मारे सुबह योगा नहीं कर पाते. ऐसे लोगों का शाम को योगा का टाइम चुनना कितना सही है.

International Yoga Day 2023: योग या वर्कआउट के लिए सबसे बेहतर समय सुबह का माना जाता है. लेकिन  सब लोग सुबह का वक्त निकालकर अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शाम का वक्त मिलता है. लेकिन ये सोच कर वर्कआउट नहीं कर पाते कि दिन गुजरने के बाद अब क्या फायदा. खासतौर  अगर योगा करना हो तो बहुत सारे सवाल मन में आते हैं.  पहला सवाल यही कि क्या दिन भर चाय, नाश्ता और लंच करने के बाद शाम को योग कर सकते हैं. अगर आपका भी यही सवाल है तो जान लीजिए कि इसका जवाब हां है. अब शाम को भी योग कर सकते हैं. इसके भी बहुत से फायदे हैं.
 
शाम को योग करने के फायदे
अगर आपको शाम को योगा करना है तो उसमें कोई बुराई नहीं है. बस ये ध्यान रखें कि आपको कुछ भी खाने के कम से कम चार घंटे बाद योगा करना चाहिए. कई लोग तो शाम को योगा करने को ज्यादा बेहतर मानते हैं. क्योंकि, तब कोई हड़बड़ी नहीं होती. और वर्कआउट के लिए भरपूर टाइम होता है. यही वजह है कि शाम को किए जाने वाले योगा को मानसिक सुकून देने वाला योगा भी माना जाता है. शाम को योगा करना हो तो वॉर्मअप की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती. क्योंकि शरीर दिन भर से एक्टिव ही रहता है.
 
कौन-कौन से योग कर सकते हैं?
  1. शाम के समय कुछ खास योगासन करना फायदेमंद होता है. जिसमें से एक है अधोमुखासन. इस आसन से पैर और पेट की मसल्स को एक अच्छा स्ट्रेच मिलता है. जिससे दिनभर का सारा स्ट्रेस भी रिलीज हो जाता है. 
  2. पश्चिमोत्तासन करने से पेट की चर्बी बर्न होती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है. रात में कमजोर पड़ रहे मेटाबॉलिज्म को फिर से एक्टिव करने में ये कारगर है.
  3. उत्तानासन से पूरा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. पीठ दर्द में भी आराम मिलता है और दीमाग को शांति मिलती है.
  4. त्रिकोणासन से आप फिट तो रहते ही हैं. साथ ही इनडाइजेशन और एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है.
  5. दिनभर बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर स्ट्रेस बढ़ जाता है. शाम को अर्धमत्येंद्रासन करने से बैक पेन से राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन भी नॉर्मल रहता है.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget