एक्सप्लोरर

पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन दिन में इस वक्त ना पिएं तो अच्छा रहेगा

पानी जीवन का हिस्सा है. जीना है तो इसे पीना बहुत जरूरी है. लेकिन इससे भी जरूरी यह है कि आखिर पानी आप किस समय पी रहे हैं. सही समय के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए.

Water Time To Drink: बिना पानी सब सून... ये कहावत आपने सुनी होगी. अगर इस कहावत का अर्थ समझें तो ये बेहद ब्रॉड शब्दों में कही गई बात है. दरअसल, दुनिया में जल नहीं है तो जीवन का अस्तित्व ही नहीं है. व्यक्ति के जीवन का बड़ा हिस्सा बनी है. खुद इंसान की बॉडी में जल का बड़ा हिस्सा होता है. जब बात पानी की ही चल रही है और डेली रूटीन में आप इसे पीते भी हैं. जब प्यास लगती है. तभी पी लेते हैं. इसके लिए कोई समय निश्चित नहीं होता है. लेकिन न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट की पानी पीने को लेकर अलग राय है. यदि डेली रूटीन में समय और एक्टिविटीज को ध्यान में रखते हुए पानी पिया जाए तो इसके बेहतर लाभ मिल सकते हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं. आखिर पानी पीने की प्रक्रिया को भी कैसे बेस्ट बनाया जा सकता है. 

सुबह उठते ही पिएं पानी

एक्सपर्ट का कहना है कि बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही खाली पेट पानी पिएं. यह बहुत अच्छी आदत है. इस प्रक्रिया से बॉडी के सुस्त पार्ट सक्रिय हो जाते हैं. पूरा दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती है. 

वर्कआउट के तुरंत बाद न पिए पानी

यूथ वर्कआउट करना पसंद करते हैं. वहीं बुजुर्ग भी सुबह और शाम को तेज गति से टहलने के लिए जाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वर्कआउट के तुरंत बाद बिल्कुल पानी नहीं पीना चाहिए. कुछ मिनट के लिए बॉडी को रिलेक्स करें, फिर पानी पी लें. 
इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है. 

खाना खाने के आधा घंटे पहले पिए पानी

कुछ लोग खाने के साथ पानी पीते रहते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे भोजन पचाने की जो प्रक्रिया होती है. वो बेहद मंद पड़ जाती है. खाना खाने के आधा घंटे पहले पानी पी लें. खाना खाने के बाद पानी पीने से बचें. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है. 

थकावट महसूस होने पर पिएं पानी

डिहाइड्रेशन होने या फिर थकावट महसूस होने पर पानी पीना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से बिजली से डिवाइस चार्ज होती है और नए सिरे से चलना शुरू कर देती है. उसी तरह पानी पीने पर इंसान की बॉडी रिचार्ज होती है. एनर्जी लेवल बढ़ जाता है.  

लेकिन पानी अधिक भी न पिएं

अब ऐसा नहीं है कि पानी सेहत के लिए अच्छा है तो इसे पीते ही रहें. इसे जरूरत के हिसाब से पीना चाहिए. कुछ लोग सोचते हैं कि अधिक पानी पिएंगे तो स्वस्थ्य रहेंगे. ऐसा बिल्कुल नहीं है. अधिक पानी पीने से बॉडी में सोडियम का लेवल घट जाता है. गंदगी साफ करने के लिए किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. किडनी डेमेज होने का खतरा रहता है. मांसपेशी में ऐंठन या कमजोरी महसूस हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पापा या मम्मी को शुगर है तो अपनी डायट में रखें इस बात का ध्यान... आप पर हावी नहीं होगी बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget