एक्सप्लोरर

Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन से बचने के लिए इन बातों को कभी न करें नजरअंदाज, नहीं होगी दिक्कत

Health Tips: ओमिक्रोन की चपेट में अब तक हजारों की संख्या में मरीज सामने आ चुके हैं. लेकिन इन सबके बीच अगर ओमिक्रोन से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

Omicron Variant: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) एक बार फिर से लोगों को परेशान कर रहा है. इस खतरनाक वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की चपेट में अब तक हजारों की संख्या में मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं कोरोना के केस लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. देश के लगभग हर राज्य में केस तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां भी लगाई गई हैं.

लेकिन इन सबके बीच अगर ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और इन्हें अपनाना भी होगा. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आपको किन चीजों को कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए.

मास्क (Mask)- ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से बचने के लिए एक अच्छा और साफ-सुथरा मास्क पहनें. साथ ही अपने बच्चों को भी मास्क पहनाकर रखें. वहीं घर से बाहर जाते समय, भीड़-भाड़ में आदि जगहों पर मास्क पहनकर रखें. बता दें मास्क पहनने से काफी हद तक आप कोविड-19 से बचे रह सकते हैं.

सामाजिक दूरी (Social Distance)- अगर आप सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखते हैं तो हो सकता है कि आप भी कोरोना से संक्रमित हो जाएं. बस, मेट्रो, दफ्तर, मॉल, दुकानों आदि जगहों पर आपको एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए. आपकी ये अच्छी आदत आपको कोरोना से बचाकर रखने में मदद कर सकती है.

हाइजीन (Hygiene)- कोरोना की शुरुआत के साथ ही एक बात कही जा रही है कि अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छे से धोएं. इसके लिए आप साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं कहीं भी घर से बाहर जाएं तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही अगर बाहर से अंदर आएं तो भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें

Omicron Alert: ओमिक्रोन के इन लक्षणों को न करें हल्का समझने की भूल, हो सकती है मुश्किल

Omicron Symptoms: सिरदर्द भी है ओमिक्रोन का लक्षण, इस तरह करें पहचान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget