एक्सप्लोरर

Health Tips: टैटू बनवाने के बाद 1 साल तक गलती से भी ना करें ब्लड डोनेट, हो सकता है हेपेटाइटिस बी और HIV होने का खतरा

Health Advice:आजकल टैटू बनवाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. छोटी उम्र में ही टैटू बनवाने का ट्रेंड चल पड़ा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट करने से क्यों मना किया जाता है.

Blood Donation Tips: टैटू बनवाना आज फैशन और लाइफस्टाइल का पार्ट है. बच्चे, यूथ हर किसी में टैटू का क्रेज देखने को मिल रहा है. महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं. अगर आपको भी टैटू बनवाने का शौक है तो आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए. कई बार लोग टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट करने निकल पड़ते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बेहद ही खतरनाक है. नहीं तो आज जान लीजिए, टैटू बनवाने के बाद शरीर पर पड़ने वाला असर और आखिर टैटू बनवाने के बाद क्यों ब्लड डोनेट नहीं कर सकते..
 
टैटू का शरीर पर असर
 
आजकल करीब-करीब हर उम्र के लोग अपने शरीर पर टैटू बनवा रहे हैं या फिर प्लान बना रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़े लोग तक अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह की डिज़ाइन वाले टैटू बनवाते हैं. टैटू बनवाने के बाद लोगों को सेहत से जुड़े कुछ सुझाव भी दिए जाते हैं. सबसे पहले तो लोगों को ब्लड से जुड़ी किसी भी बीमारी के बारे में जानकारी देनी होती है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ज़रूरी भी होता है. ज़्यादातर लोगों का मानना होता है कि टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. जहां कुछ लोगों को मानना होता है कि टैटू बनवाने के कुछ तय समय तक ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों मानते हैं टैटू बनवाने के बाद कभी भी ब्लड डोनेट नहीं किया जा सकता. आइए जानते हैं इसके बारें में फैक्ट्स...
 
1 साल तक ब्लड डोनेट करने से बचें
 
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, टैटू बनवाने के बाद तुरंत ब्लड डोनेट करना हमारे लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. टैटू बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सुई और इंक की वजह से ब्लड से जुड़ी कई बीमारियां जैसे हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस C और HIV वगैरह होने का खतरा बना रहता है. दरअसल टैटू बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुई को हर इंसान लिए अलग से नहीं निकाला जाता है. ऐसे में ब्लड से जुड़ी बीमारियों के ट्रांसफ़र होने का खतरा बना रहता है. टैटू को लेकर कोई तय गाइडलाइन न होने की वजह से ऐसा किया जाता है.
 
इन बातों का रखें ध्यान
 
अगर आपको टैटू बनवाना ही है तो कोशिश करें कि उसे किसी अच्छे पॉर्लर से बनवाएं. साथ ही आपको हाइजीन का ख्याल भी रखना चाहिए. टैटू बनवाने के कम से कम 1 साल बाद ही आपको ब्लड डोनेट करने के बारे में सोचना चाहिए वो भी ब्लड डोनेट करने के बाद. अमेरिकन रेड क्रॉस सोसाइटी के मुताबिक, किसी भी तरह का टैटू बनवाने के बाद कम से कम 12 महीने तक आपको ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. साथ ही, नई सीरींज से ही टैटू बनवाएं.
 
पियर्सिंग के बाद ब्लड डोनेट न करें
 
पियर्सिंग के बाद भी ब्लड डोनेट करने के लिए मना किया जाता है. हालांकि, पियर्सिंग में किसी भी तरह के ब्लड एक्सचेंज का खतरा नहीं होता. फिर भी इंफेक्शन या सूजन वगैरह होने पर वो हफ्ते भर में ही आपके शरीर पर उसका असर दिख जाएगा.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget