एक्सप्लोरर

Health Tips: डायबिटीज को खतरनाक स्टेज पर जाने से रोक सकती हैं ये 8 बातें, रखें इनका ध्यान

Health Tips: डायबिटीज से होने वाली कॉम्प्लीकेशन्स आपके शरीर को बेहद नुस्क्सान पहुंचा सकती हैं. अगर आप हमारे द्वारा बताई गईं 8 बातों का पालन करते हैं तो आप अपनी डायबिटीज को न सिर्फ खतरनाक स्टेज पर पहुँचने से रोक सकते हैं बल्कि इसकी वजह से जो आपके शरीर को नुक्सान पहुँच रहा है उसमें भी कमी ला सकते हैं.

Health Tips: डायबिटिक कॉम्प्लीकेशन्स को दो प्रकारों में बांटा जा सकता है: तीव्र (अचानक) और पुरानी (लॉन्ग टर्म). अक्सर ये देखा गया है कि एक लम्बे वक़्त से चली आ रही डायबिटीज की परेशानी आपके शरीर में कुछ ऐसी कॉम्प्लीकेशन्स पैदा कर देती हैं जो आपके शरीर के एक या अधिक भागों को नुक्सान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में आपको डरने या घबराने की ज़रुरत नहीं हैं क्योंकि इसका इलाज संभव है, आपको महज़ उन 8 बातों का ध्यान रखना है जो आपके ऊपर से इस बीमारी के खतरे को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं.

1.एक्सरसाइज करना ज़रूरी हर रोज थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करते रहना आप के स्वास्थ्य के लिए एक बहुत अच्छी आदत है. व्यायाम आपके हृदय संबंधी जोखिमों, कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करता है. साथ ही, व्यायाम वज़न कम करने और तनाव से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है. इतना ही नहीं, व्यायाम को डायबिटीज कम करने के लिए भी एक कारगर उपाय माना जाता है.

2. वज़न पर लगाएं लगाम ज़्यादा वज़न शुगर को बढ़ाने का एक अहम कारण माना जाता है. शुगर के अलावा बात करें तो, अधिक वज़न यानी शरीर में चर्बी का वास, ऐसे में मोटापे के शरीर को कई गंभीर बीमारियों का घर बनने में देर नहीं लगती. इसलिए ये ज़रूरी है कि आप अपना वज़न संतुलित रखें.

3. सही कार्ब्स चुनें डायबिटीज का मतलब यह नहीं होता कि आपको कार्ब्स को पूरी तरह से काटना है. डायबिटीज में आपको ऐसे कार्बोहाइड्रेट चुनने चाहिये जो शरीर में धीरे-धीरे टूटकर स्थिर ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसके लिए आप ताजा फल व सब्जियों को चुन सकते हैं. इसके अलावा मेवे, दाल व अनाज का प्रयोग भी कर सकते हैं.

4. नमक से रखें परहेज आपको आप को डायबिटीज है तो आप कोशिश करें की जितना हो सके अपने खाने से नमक व चीनी को हटाएं. हो सके तो पूर्ण रूप से नमक का बहिष्कार करें. लेकिन अगर आप नमक के बिना नहीं रह सकते तो केवल काम चलाऊ मात्रा में नमक का प्रयोग करें और वह भी केवल सब्जियों में. आपको बता दें कि, डायबिटीज वाले लोगों को सोडियम का सेवन सामान्य तौर पर प्रति दिन 2,300 मिलीग्राम से कम करना चाहिए.

5. ब्लड शुगर को रोज़ चेक करना न भूलें आप को रोज़ाना अपनी ब्लड शुगर को मापते रहना चाहिए क्योंकि इससे आप को पता लगता रहेगा कि आप की शुगर कब बढ़ती है और कब घटती है. अगर कुछ चीज़ खाने से अगले दिन आप की शुगर बढ़ जाती है तो बेहतर होगा कि आप उस चीज़ का सेवन करने से बचें. इससे आप को क्या खाना है और क्या नहीं , इसका पता चलता रहेगा.

6. स्ट्रेस से रहें दूर अगर आप को बिना वजह स्ट्रेस या एंग्जाइटी रहती है तो आप इसे कम करने की कोशिश करें. इसके लिए आप योगा व मैडिटेशन का रास्ता अपना सकते हैं. जब आपको डायबिटीज होती है, तो तनाव आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है. इसलिए किसी भी तरह के शारीरिक या मानसिक तनाव से बचना या निपटना ही बेहतर है.

7. धूम्रपान न करें डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में धूम्रपान का सेवन बेहद ही घातक और जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि डायबिटीज में धूम्रपान आपके रक्तचाप और स्ट्रोक, दिल के दौरे, तंत्रिका क्षति और गुर्दे की बीमारी के जोखिम को कई गुना ज़्यादा तक बढ़ा देता है. इसके अलावा, ये आपके दिलऔर फेफड़ों के लिए भी बहुत हानिकारक है. धूम्रपान छोड़ना आपके लिए ज़रूरी ही नहीं सही भी है. इसका त्याग आपको नई और स्वस्थ ज़िन्दगी की ओर ले जा सकता है.

8. नींद का रखें पूरा ख्याल बहुत अधिक या बहुत कम नींद आपकी आपकी भूख बढाने का काम करती है जिसके कारण आप उच्च कार्ब वाले खाद्य पदार्थो का सेवन ज़्यादा करने लगते हैं जो वज़न के साथ साथ हृदय रोगों को बढ़ाने में बहुत सहायक है. इसलिए रात में सात या आठ घंटे की नींद लें. अगर आप स्लीप एपनिया से ग्रसित हैं, तो इसका इलाज करवाने से आपकी नींद में सुधार हो सकता है और आपके ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है.

Chanakya Niti: धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो चाणक्य की इन बातों को जान लें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget