एक्सप्लोरर

Covid: खतरनाक हुआ कोरोना, दिल्ली में हर छठा व्यक्ति संक्रमित, बचाव को इन लक्षणों पर जरूर ध्यान दें

कोरोना फिर परेशान करने लगा है. नए वेरिएंट एक्सबीबी.1.16 के मामले बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली में हर छठा व्यक्ति संक्रमित बताया जा रहा है.

Covid Virus: कोरोना का खौफ एक बार फिर से सताने लगा है. देश में कोरोना इन्फेक्शन का यह नया दौर बताया जा रहा है. वर्ष 2021 में कोरोना की चपेट में आकर लाखों लोग संक्रमित हो गए थे. हजारों लोगों की जान चली गई. हालांकि मौजूदा म्यूटेट हुए वायरस एक्सबी.1.16 उतना खतरनाक तो नहीं है, मगर इसकी संक्रामक दर अन्य वायरस के मुकाबले बहुत अधिक है. जो लोग कोमोर्बिड यानि दूसरी बीमारियों की चपेट में हैं. उनके लिए ये वायरस भी खतरनाक हो सकता है. केंद्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की अपील जारी की है. 

दिल्ली में हर छठा व्यक्ति संक्रमित

दिल्ली में कोरोना के आंकड़ें भयावह बने हुए हैं. यहां जांच के दौरान हर छठा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में हर दिन आने वाले पॉजीटिव केसों की संख्या 500 तक पहुंच गई है, जबकि देशभर में यह आंकड़ा 4000 को क्रॉस कर चुका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह दे रहे हैं. दिल्ली सरकार ने लोगों से कहा है कि कोरोना हवा में तैर रहा है, इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है. 

दुनिया में एक महीने में 25 हजार से अधिक मौत

हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर चिंता जाहिर की थी. संगठन ने भारत समेत सभी देशों से कोविड संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाहह भी दी है. वहीं, साप्ताहिक महामारी संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी से 26 मार्च 2023 तक लगभग 3.6 मिलियन नए मामले सामने आए हैं. 25 हजार से अधिक मौत दर्ज की गई हैं. डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 मामलों की टेक्निकल लीड डॉ मारिया वान केरखोव का कहना है कि 22 देशों में कोरोना के 800 से अधिक सीक्वेंस पाए गए हैं. इनमें से सबसे अधिक भारत से हैं. 

XBB.1.16 वैरिएंट के ये दिख रहे लक्षण

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए वेरिएंट मरीजों में गंभीर स्थिति नहीं देखने को मिल रही है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि बिल्कुल बेपरवाह होकर घूमना शुरू कर दें. जो लोग इस नए वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. उनमें कुछ समय तक बुखार और नाक बंद होना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान जैसी परेशानी देखने को मिल रही है. कुछ मरीजों में सांस की गंभीर समस्या देखी गई है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Eye Disease: क्या आपके बच्चे को भी लग गई है फोन की आदत? ध्यान दें, स्क्रीन से हो रही है ये बीमारी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget