एक्सप्लोरर

Iron Rich Natural Food: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें

Iron Rich Food Source: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन जरूरी मिनरल है. आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. आप आहार में इन 10 चीजों को शामिल करके आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Iron For Health: शरीर में आयरन (Iron for Health) की कमी होने पर हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. स्वस्थ रहने के लिए आपको सभी जरूरी विटामिन (Vitamins) और मिनरल्स (Mineral) को अपने आहार में शामिल करना जरूरी है. आयरन भी शरीर के लिए एक बहुत जरूरी मिनरल है. आयरन की कमी से शरीर में खून की कमी होने लगती है और हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है, जिसकी वजह से इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है. दरअसल शरीर में आयरन की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) यानी आरबीसी (RBC) कम जाती हैं. आयरन में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनती हैं.  ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. कई प्राकृतिक चीजों (Natural Source of Iron) में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप इन 10 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. 

Iron Rich Natural Food: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ (Natural Food Source of Iron)

1 अनार- अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो इसके लिए आपको डाइट में अनार जरूर शामिल करना चाहिए. अनार खाने से शरीर को ताकत मिलती है और खूब बनता है. अनार का जूस पीने से एनीमिया जैसी बीमारियां दूर हो जाती हैं.
 
2 चुकंदर- चुकंदर खाने से खून की कमी दूर हो जाती है. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है. आयरन की कमी होने पर आपको चुकंदर जरूर खाना चाहिए. ये आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है.


Iron Rich Natural Food: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें 
3 पालक- हीमोग्लोबिन कम होने पर भोजन में पालक भी जरूर शामिल करें. पालक आयरन से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन, खनिज लवण और क्लोरीन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

4 तुलसी- शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है. रोजाना तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है.

5 अंडा- अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें लगभग सभी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. अंडे में विटामिन डी और आयरन भी काफी होता है. अंडे में प्रोटीन और कैल्शियम भी भरपूर पाया जाता है.


Iron Rich Natural Food: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें

6 दालें और अनाज- आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप साबुत अनाज और दालें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. रोजना दाल खाने से आयरन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. अनाज और दालें खाने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ने लगता है.
 
7 नट्स और ड्राई फ्रूट्स- आयरन की कमी होने पर आप खाने में थोड़े मेवा जरूर शामिल करें. सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत अच्छे होते हैं. खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे मेवा खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. वहीं सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश और उसका पानी पीने से आयरन की कमी दूर हो जाती है. 

8 सब्जी और फल- शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें. नियमित रुप से हरी सब्जियां खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है. इसके अलावा आप खाने में लाल रंग के फलों को भी जरूर शामिल करें. इससे शरीर में खून बनने में मदद मिलती है. 

Iron Rich Natural Food: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें

9 अमरूद- अमरूद में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है. ये काफी सस्ता और फायदेमंद फल है. सीजन पर खूब पके हुए अमरूद खाएं. 

10 रेड मीट- रेड मीट खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम भी पाया जाता है. जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है. रेड मीट में विटामिन-ए और डी, जिंक, पोटैशियम और आयरन काफी होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, इन लक्षणों से पहचानें शरीर में हो रही है विटामिन D की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget