एक्सप्लोरर

ग्रीन टी कोविड-19 से निपटने में मदद कर सकती है, भारतीय मूल के शोधकर्ता का दावा

शोधकर्ताओं की टीम जांच पड़ताल कर रही है कि कोविड-19 की रोकथाम में ग्रीन टी की क्या भूमिका हो सकती है? टीम में शामिल एक शोधकर्ता सुरेश मोहन कुमार को पता चला है कि शुरुआती नतीजे हौसला बढ़ानेवाले हैं. शोधकर्ता अब आगे प्री क्लीनिकल और क्लीनिकल रिसर्च की मंसूबाबंदी में जुट गए हैं.

भारत में कोरोना वायरस से फैली महामारी के बीच शोधकर्ताओं की एक टीम जांच कर रही है कि कैसे ग्रीन टी कोविड-19 से निपटने में सक्षम एक दवा को जन्म दे सकती है. भारतीय मूल के शोधकर्ता सुरेश मोहन कुमार ने कहा, "शुरुआती नतीजों से पता चला है कि ग्रीन टी के यौगिकों में से एक कोरोना वायरस का मुकाबला कर सकता है." उनका कहना है कि प्रकृति की सबसे पुरानी फार्मेसी संभावित अनोखी दवाओं का खजाना रही है और हमारा सवाल था कि उनमें से कोई यौगिक कोविड-19 महामारी से लड़ने में हमारी सहायता कर सकता है?

क्या ग्रीन टी कोविड-19 की कर सकती है रोकथाम?

उन्होंने आगे बताया, "हमने प्राकृतिक यौगिकों की जांच पड़ताल की जो पहले से ही अन्य कोरोना वायरस के खिलाफ सक्रिय जाने जाते हैं. उसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से कम्पयूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल किया गया." मोहन कुमार ने जोर दिया कि रिसर्च से संकेत मिलता है कि ग्रीन टी में मौजूद एक यौगिक कोविड-19 का कारण बननेवाले कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता रखता है. हालांकि, अभी ये रिसर्च अपने शुरुआती चरणों में है और किसी भी क्लीनिकल आवेदन के लिए बहुत काम की जरूरत है.

शुरुआती कदम होने के बावजूद भविष्य में संभावना

शोधकर्ता ने कहा, "हमारा मॉडल भविष्यवाणी करता है कि गैलोकैटेचिन यौगिक सबसे अधिक सक्रिय है, जो ग्रीन टी में मौजूद होता है और आसानी से, सुलभ और किफायती है." अब आगे और जांच पड़ताल करने की जरूरत है ये जानने के लिए कि क्या ये कोविड-19 के इलाज या रोकथाम में सुरक्षित और प्रभावी है. इस सिलसिले में उनका दावा है कि शुरुआती कदम होने के बावजूद आगे कोविड-19 की रोकथाम में मदद मिलने की संभावना है.

स्वानसी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू मोरिस ने कहा, "ये आकर्षक रिसर्च है जो बताता है कि प्राकृतिक प्रोडक्ट्स संक्रामक बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में शीर्ष यौगिक के महत्वपूर्ण स्रोत बने हुए हैं." शोधकर्ता अब आगे प्री क्लीनिकल और क्लीनिकल रिसर्च की मंसूबाबंदी में जुट गए हैं. रिसर्च के नतीजे आरएससी एडवांसेस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं. सुरेश मोहनकुमार स्वानसी यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल में वर्तमान पद संभालने से पहले ऊटी के जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पढ़ाई कर चुके हैं.

Nasal Vaccine: ये मौजूदा कोविड-19 की वैक्सीन से कैसे अलग है और कैसे काम करती है? जानिए

कैंसर रोगी को कोविड के खतरे से ऐसे बचाएं, इन्हें है आम आबादी के मुकाबले संक्रमण का ज्यादा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
Winter Bedroom Tips: सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
How To Store Vinegar: सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget