एक्सप्लोरर

Health Tips: गॉलब्लैडर स्टोन के क्या हैं कारण, जानिए इससे कैसे बचा जा सकता है

Causes Of Gallstones: गॉलब्लेडर, जो पेट के दाहिने हिस्से में होता है. उसमें कई बार पथरी हो जाती है. आजकल ये समस्या काफी बढ़ गई है. जानिए क्यों हो जाता है गॉलब्लैडर में स्टोन और इससे कैसे बचें.

Gallbladder Stones Symptoms And Precaution: आजकल बहुत सारे लोगों क गॉलब्लैडर में स्टोन की समस्या होने लगी है. दरअसल ये शरीर में हानिकारक पदार्थों और अपशिष्टों के जमा होने से होता है. इससे ब्लैडर में पथरी बन जाती है. आपको किडनी या गॉलब्लैडर यानि पित्त की थैली में स्टोन हो सकता है. अगर किडनी में स्टोन है तो इसे दवाओं से निकाला जा सकता है, लेकिन अगर पित्त की थैली में स्टोन है तो इसे एक सर्जरी के बाद ही ठीक किया जाता है. पित्त की थैली एक बंद थैली जैसी होती है जिसे स्टोन होने पर ज्यादातर निकाल दिया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो गॉलब्लैडर में स्टोन की वजह खान-पान में गड़बड़ी है.

गॉलब्लैडर में स्टोन के लक्षण
गॉलब्लेडर में स्टोन होने पर आपको पेट में तेज दर्द होने लगता है. इससे बचने के लिए आपको लाइफस्टाइल और फूड को ठीक रखना सबसे जरूरी है. जानते हैं क्यों पित्त की थैली में स्टोन बन जाता है.

गॉलब्लैडर में स्टोन के कारण

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ना- पित्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी होती है. पित्त में ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को खत्म करते हैं. हालांकि अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो इसे कम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कोलेस्ट्रॉल, क्रिस्टल के रूप में पित्त की थैली में जमा होने लगता है. जो स्टोन बन जाते हैं. 
  • बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ना- पित्त में पाया जाने वाला एक रसायन होता है बिलीरुबिन. कई बार लिवर बहुत ज्यादा बिलीरुबिन बनाने लगता है, जिससे लिवर सिरोसिस, पित्त की थैली में इंफेक्शन, पीलिया और पित्त की थैली में पथरी भी हो सकती है. 
  • पित्ताशय का ठीक से खाली न होना- अगर आपका पित्ताशय ठीक तरह से खाली नहीं हो रहा है और पित्त की मात्रा बढ़ रही है, तो इससे की थैली में स्टोन का खतरा बढ़ जाता है. पित्ताशय  के खाली ने होने की कई वजह हैं. 

गॉलब्लैडर स्टोन से बचने का तरीका?

  • आपको अपना वेट कंट्रोल में रखना जरूरी है. ज्यादा वजन बढ़ने से गॉलब्लैडर में स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है. 
  • फाइबर से भरपूर आहार लेना चाहिए. जो लोग कम मात्रा में फाइबर लेते हैं उन्हें पित्त की थैली में पथरी का खतरा ज्यादा रहता है.
  • भरपूर और समय पर भोजन करने की आदत बनाएं. जो लोग खाना छोड़ देते हैं या ज्यादा व्रत करके हैं उन्हें ये समस्या हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: जानिए इंसानी शरीर आखिर कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है?

Workout Tips: 40 की उम्र के बाद घुटने और कमर में रहने लगा है दर्द, जानिए कौन सा वर्कआउट होगा फायदेमंद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी साफ दिखती है, फिर भी कितने महीने में साफ करनी चाहिए?
पानी की टंकी साफ दिखती है, फिर भी कितने महीने में साफ करनी चाहिए?
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget