एक्सप्लोरर

Beauty Benefits of Karela: करेले से बनाएं यह तीन फेस पैक, मिलेगी बेदाग और एक्ने फ्री स्किन

करेला ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को अच्छा रखता है बल्कि हमारे स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह त्वचा पर होने वाले पिंपल्स और एक्ने से हमें बचाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आता है.

Karela Beauty Benefits: करेला भले ही स्वाद में कड़वा लगता है, लेकिन यह गुणों की खान है. बेहतरीन गुणों के कारण इसकी गर्मी में डिमांड काफी बढ़ जाती है. यह ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को अच्छा रखता है बल्कि हमारे स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह स्किन पर होने वाले पिंपल्स और एक्ने से हमें बचाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आता है. इसे किसी सुपरफूड से कम नहीं माना जा सकता है. आपको बता दें कि करेले में विटामिन-सी, आयरन, बीटा-केराटिन, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं हटाकर स्किन को ग्लोइंग लुक देते हैं.

इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट (Antioxidant) गुण पाएं जाते हैं जो एजिंग की प्रक्रिया को स्लो करने में मदद करता है. आज हम आपको करेले के कुछ फेस पैक्स बताने वाले हैं जो आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-  

खीरे और करेले का फेस पैक
अगर आप अपनी डल स्किन से परेशान है तो खीरे और करेले का फेस पैक ट्राई कर सकती हैं. खीरे में मौजूद पानी स्किन को साफ करने में मदद करता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए करेले और खीरा का टुकड़ा लें और उसे मिक्सर में पीस लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक से कुछ ही दिन में अपकी स्किन ग्लो करने लगेगी.

अंडे दही करेले का फेस पैक
अंडा और दही स्किन को हाइड्रेट और मुलायम रखने में मदद करती है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) स्‍किन पोर्स को टाइट करता है और चेहरे की झुर्रियां कम होती है. इस फेस पैक को बनाने के लिए करेले का रस, दही और अंडा लें और सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 25 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे गर्म पानी से धो लें. 

नीम हल्दी और करेला फेस पैक
नीम में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुण पाएं जाते हैं जो स्किन पिंपल्स और एक्ने से बचाता है. इसमें मौजूद हल्दी स्किन पर निखार लेकर आता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए ब्लेंडर में सभी सामग्री लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. बाद में इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के छोड़ दें. बाद में गुनगुने पानी से इसे धो दें. कुछ ही दिनों में आपको पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

कोरोनाकाल में रेस्टोरेंट में खाना चाहते हैं खाना, इन बातों का रखें ख्याल तो नहीं होंगे संक्रमित

Tips to Boost Immunity: कोरोनाकाल में इम्यून सिस्टम को रखना है मजबूत तो ये नेचुरल तरीके हैं काम के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget