एक्सप्लोरर

Hair Care Tips: सर्दियों में होती है हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या, इन टिप्स को अपनाएं

Hair Care Tips: आपको बता दें कि सिर में तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है. इस समय बालों को खास तौर पर स्क्रबिंग की आवश्यकता होती है.

Hair Care Tips in Winter: उत्तर भारत में अब सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है. ऐसे में इस मौसम में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों में बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. इससे बालो के टूटने (How To Stop Hair Loss In Winter) और डैंड्रफ की प्राब्लम (Effective Remedy For Dandruff) बहुत बढ़ जाती है. ऐसे में इस मौसम में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. अक्सर लोग सर्दियों में इस समस्या (Home Remedies For Dandruff In Hair) से परेशान रहते है लेकिन, इसे इगनोर कर देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से घर पर बालों की सर्दियों में (Hair Care in Winters) केयर कर सकते हैं. तो चलिए जानत हैं इस बारे में-

स्कैल्प पर लगाएं तेल
आपको बता दें कि सिर में तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है. इस समय बालों को खास तौर पर स्क्रबिंग की आवश्यकता होती है. सर्दियों के दौरान बालों पर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं जो बालों में रूसी को बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे में आप अपने बालों को उंगलियों की मदद से स्क्रब कर सकते हैं. इसके साथ ही बालों में तेल लगाकर कम से कम 12 घंटा जरूर रखें. कुछ ही दिनों में आपको  डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी.

बार-बार ना धोएं बाल
सर्दियों के मौसम में आपको डेली बाल धोने से बचना चाहिए. बार-बार बालों को धोने से उनके प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं और बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं. ऐसे में कोशिश करें की हफ्ते में दो बार से ज्यादा शैंपू ना करें. यह बालों की सेहत को बिगाड़ सकता है.

बालों को करें कंडीशन
बहुत से लोग सर्दियों में बालों को कंडीशन नहीं करते हैं. ऐसे में बाल ड्राई होने लगते हैं. कोशिश करें कि बाल धोने के बाद इन्हें कंडीशन करना बिलकुल ना भीलें. यह बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है.

बालों को गर्म पानी से ना धोएं
कई बार लोग सर्दियों में बालों को गर्म पानी से धो देते हैं. ऐसा करने से आप बिलकुल बचें. ऐसा करने से बालों की जड़ों को बहुत नुकसान पहुंचता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. कोशिश करें कि बालों को ठंडे पानी या गुनगुने पानी से ही बाल धोएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-   

Health Tips: बॉडी को करना चाहते हैं डिटॉक्स, इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं

Beauty Tips: कंप्यूटर पर लंबे वक्त तक काम करने के कारण हो गए हैं डार्क सर्कल्स, इस तरह करें इसे ठीक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget