एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन पाना चाहती हैं स्पेशल लुक, ट्राई करें ये मेकअप टिप्स

Karwa Chauth 2021: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उसे ठीक तरह से हाईलाइट (Highlight) करना बहुत जरूरी है. कई बार आप केवल काजल और आईलाइनर से भी अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं.

Karwa Chauth 2021 Makeup Tips: करवा चौथ के त्योहार का खास महत्व सुहागिन महिलाओं के जीवन में होता है. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबे और सुखद जीवन के लिए व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं. इस दिन हर महिला की चाहत रहती है कि उसका चेहरा चांद सा चमकता हुआ दिखे. इस खास दिन की तैयारी वह कई दिनों से करती रहती है. आप भी करवा चौथ के दिन एक बेहद खूबसूरत और अलग लुक पाना चाहती हैं तो हमारे बताएं हुए मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं उन मेकअप टिप्स के बारे में जिसे अपनाकर आप करवा चौथ के खास मौके पर बेहद स्टाइलिश लुक पा सकती हैं.

न्यूड मेकअप से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती
करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) के दिन अपने लुक को बेहद खास बनाने के लिए आप न्यूड मेकअप का सहारा ले सकती हैं. न्यूड मेकअप से आपके चेहरे पर नेचुरल लुक आएगा. यह अपकी हैवी साड़ी और ज्वैलरी को भी निखारने में मदद करेगा, जिससे आप बेहद खूबसूरत लगेगी. इसके साथ ही मेकअप करते वक्त आप अपने स्किन टोन का खास ख्याल रखें. इसके साथ ही आजकल वातावरण में ह्यूमिडिटी (Humidity in Environment) काफी ज्यादा है जो मेकअप के बाद मेकअप फिक्सर (Makeup Fixer) स्प्रे का यूज करना ना भूलें.

आंखों को दें अलग लुक
आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उसे ठीक तरह से हाईलाइट (Highlight) करना बहुत जरूरी है. कई बार आप केवल काजल और आईलाइनर से भी अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं. इसके साथ ही चाहे तो सिंपल आई मेकअप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. कोशिश करें की आंखों को सिंपल और खूबसूरत लुक दें.

हेयरस्टाइल का दें खास ध्यान
बहुत सी महिलाएं करवा चौथ के दिन बालों को खुला छोड़ देती हैं. लेकिन, कई बार इस उमस भरे मौसम में इन्हें संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है. आप चाहें तो कोई खूबसूरत सा जुड़ा अपने बालों पर ट्राई कर सकती हैं. इसके बाद इसमें गजरा लगाकर अपने लुक को और खास बना सकती हैं.

सही लिपस्टिक का चुनाव है जरूरी
वैसे तो ज्यादातर औरतें करवा चौथ के दिन रेड डार्क लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं. लेकिन, इस बात का खास ख्याल रखें कि डार्क रंग की साड़ी के साथ आप बहुत डार्क शेड का प्रयोग ना करें. इसकी जगह आप लाइट शेड भी ट्राई कर सकती हैं. वह भी आपके लुक को बेहद खूबसूरत बनाने में मदद करेगा.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Relationship Tips: शादी के बाद लड़कियों को एहसास होती है ये चार बातें, बदल जाती है जिंदगी

Marriage Relationship : ये चार टिप्स जो शादी-शुदा रिश्ते को बनाएंगे मजबूत और अंदर के डर को कर देंगे खत्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget