एक्सप्लोरर

सर्दियां आते ही फटी एड़ियों की होने लगी है समस्या तो अपनाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

Foot Care: सर्दियों के मौसम में फटी एड़ियों की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है. इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

Home Remedies For Cracked Heels: सर्दियों में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है और शरीर के बाकी हिस्सों के साथ एड़ियों के फटने की समस्या भी ज्यादा होने लगती है. ऐसे में बार-बार पार्लर जाकर पैडीक्योर कराना पॉसिबल नहीं होता. इसलिए फटी एड़ियों का इलाज घर पर ही किया जा सकता है. इसके लिए आपको खास सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसमें से ज्यादातार सामान आपके घर में ही मिल जाएगा. आपको कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखना है ताकि ये तरीके अपना पूरा असर दिखा सकें.

ये फुट मास्क बनाएं

नमक, ग्लीसरीन और गुलाबजल से फुट मास्क बनाएं और फटी एड़ियों पर लगाएं. जल्द ही आराम मिलेगा. इसे लगाने के दो तरीके हैं. एक तो आप गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच नमक, ग्लीसरीन और गुलाबजल डालें और इसमें 20 मिनट पैर डुबाने के बाद फुट स्क्रबर से क्लीन कर लें. या एक छोटा चम्मच ग्लीसरीन में छोटा चम्मच गुलाबजल मिलाएं और पैरों पर लगा लें. मोजे पहन लें और रातभर इसे लगा रहने दें, सुबह छुड़ा लें. धीरे-धीरे इससे आपकी फटी एड़िया ठीक हो जाएंगी.

वेजिटेबल ऑयल

आप वेजिटेबल ऑयल की मदद से भी फटी एड़ियों से मुक्ति पा सकते हैं. स्टडीज से पता चला है कि वनस्पति तेलों में एंटीमाक्रोबियल, एंटी-इंफ्लामेट्री और वाउंड हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. ये हेल्दी स्किन के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम भी करते हैं. इनसे क्रैक हील में फायदा पहुंचता है. रोज रात को सोने से पहले इस तेल से पैरों की मालिश करिए और मोजे पहन लीजिए. कुछ ही दिनों में फटी एड़िया ठीक हो जाएंगी.

शहद करें इस्तेमाल

इस काम के लिए शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक कप शहद लें और एक बाल्टी में पैर डुबोने जितना गर्म पानी लें, उसमें शहद मिला दें. इस मिक्सचर में पैर डुबोकर रखें और 20 मिनट बाद प्यूमिक स्टोन से साफ करके क्रीम लगा लें. कुछ ही दिनों में पैर ठीक हो जाएंगे.

चावल के आटे का पैक

इसके लिए तीन से चार चम्मच चावल का आटा लें और कुछ बूंदे एप्पल साइडर विनेगर डालें. एक चम्मच शहद मिला दें. तीनों को मिलाकर एक थिक पेस्ट बना लें. अगर पैर बहुत ही ज्यादा फटे हों तो इसमें एक चम्मच तेल भी मिला लें. पहले पैरों को दस मिनट गर्म पानी में भिगोएं और फिर इस पेस्ट को लगाकर स्क्रब कर लें. इससे डेड स्किन हट जाएगी और पैरों की त्वचा मुलायम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा पर ऐसे करें लाइट मेकअप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget