News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

फेसबुक लाइक्स करने और करवाने से पहले पढ़ लें ये खबर!

Share:

लंदन: आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक चलन चल पड़ा है कि आप किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर लिखोगे तो खूब ‘लाइक्स’ मिलेंगे लेकिन फेसबुक पोस्ट पर ‘लाइक्स’ मिलने से लोग ना तो अपने बारे में बेहतर महसूस करते हैं ना ही उनके मूड में सुधार आता है. एक नए शोध में इसका पता चला है. कैसे की गई रिसर्च- ब्रिटेन में ब्रिटिश सायक्लोजीकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में ये शोध प्रस्तुत किया गया. यह शोध ट्विटर और फेसबुक द्वारा चुने गए 340 लोगों की व्यक्तित्व प्रश्नावली पर आधारित है. उनसे यह भी पूछा गया कि वे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा सराहना किए जाने के तरीकों से जुड़े 25 बयानों से कितना सहमत या असहमत हैं. उदाहरण के लिए ‘सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने से मुझे अच्छा महसूस होता है’ या ‘मैं किसी को मिले लाइक्स के आधार पर उसे लोकप्रिय मानती/मानता हूं.’ क्या कहते हैं एक्सपर्ट- ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के मार्टिन ग्राफ ने कहा कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के बढ़ते दायरे ने हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में सामान्य चिंताओं को जन्म दिया है. ग्राफ ने कहा कि हालांकि यह छोटे पैमाने पर किया गया शोध है लेकिन इसके परिणाम दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर बातचीत करने के तरीके इस पर प्रभाव डाल सकते हैं कि हम कैसा महसूस करते हैं और यह हमेशा सकारात्मक नहीं होता. विश्वास कम होने की आशंका- विश्लेषण में पता चला कि शोध में भाग लेने वाले जिन लोगों ने कहा कि उन्होंने ज्यादा लाइक्स पाने के लिए अलग तरीकों को अपनाया, जैसे कि दूसरों से लाइक्स करने के लिए कहकर या पैसे देकर लाइक्स पाने, उनमें आत्मसम्मान की कमी या विश्वास कम होने की आशंका अधिक थीं. यही बात उन लोगों के साथ भी सच साबित हुई जिन्होंने पोस्ट डिलीट करने या किसी तस्वीर को मिले लाइक्स के आधार पर उसे प्रोफाइल पिक्चर बनाने की बात स्वीकारी. रिसर्च के नतीजे- शोध के नतीजों से यह भी पता चला कि लाइक्स मिलने से असल में लोगों को अपने बारे में अच्छा महसूस नहीं होता या जब वे निराश होते हैं तो बेहतर महसूस नहीं करते.

Published at : 04 May 2017 08:49 AM (IST) Tags: Facebook
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Financial Education For Children: बच्चों को बचपन से सिखाएं बचत का ये फॉर्मूला, कभी नहीं करेंगे फालतू फिजूलखर्ची

Financial Education For Children: बच्चों को बचपन से सिखाएं बचत का ये फॉर्मूला, कभी नहीं करेंगे फालतू फिजूलखर्ची

Heart Disease: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत, कभी नजरअंदाज न करें ये साइन

Heart Disease: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत, कभी नजरअंदाज न करें ये साइन

Easy Weight Loss Tips: 15 किलो वजन घटाने वाली इंफ्लुएंसर ने बताए 5 आसान तरीके, बिना सख्त डाइट के मिली सफलता

Easy Weight Loss Tips: 15 किलो वजन घटाने वाली इंफ्लुएंसर ने बताए 5 आसान तरीके, बिना सख्त डाइट के मिली सफलता

Itchy Skin In Summer: रोज नहाते हैं फिर भी गर्मियों में स्किन पर होती है खुजली, ये तरीके आजमाए तो तुरंत मिलेगी राहत

Itchy Skin In Summer: रोज नहाते हैं फिर भी गर्मियों में स्किन पर होती है खुजली, ये तरीके आजमाए तो तुरंत मिलेगी राहत

Mango Kheer: घर में ऐसे बनाएं मैंगो खीर, एक क्लिक में जान लें इसकी पूरी रेसिपी

Mango Kheer: घर में ऐसे बनाएं मैंगो खीर, एक क्लिक में जान लें इसकी पूरी रेसिपी

टॉप स्टोरीज

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा

टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन

टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन

ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी

ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी