एक्सप्लोरर

Family Relationship Tips: हर पुरुष को सैफ अली खान की इन गलतियों से सीखना चाहिए, भगवान सबको नहीं देते गलतियां सुधारने का दूसरा मौका

Family Relationship Tips: हर किसी को सैफ के जैसा दूसरा चांस नहीं मिलता है, इसलिए बेहतर है कि आप सैफ अली खान की इन गलतियों से पहले ही सबक ले लें. 

Family Relationship Tips: बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक बार इंटरव्यू में माना कि वह पहले अपने करियर में काफी बिजी रहते थे, जिसके वजह से अपने बच्चों को समय नहीं दे पाता था. वहीं बता दें कि सैफ अली खान पहले उम्र से बड़ी अमृता सिंह से शादी कर उन्होंने लोगों को हैरान किया था, उसके बाद इनका तलाक, ऐक्टर का अलग-अलग हसीनाओं से नाम जुड़ना फिर करीना कपूर से शादी, इन सबने सैफ को हमेशा चर्चाओं में रखा. अब वह अपनी जिंदगी करीना और अपने दो बच्चों के साथ जिंदगी का लुफ्त उठा रहे हैं. लेकिन एक वक्त था कि उनके पास बच्चों और फैमिली के लिए समय नहीं था. उन्हें इस बात का अहसास कर खुद में बदलाव लाया. लेकिन हर किसी को सैफ के जैसा दूसरा चांस नहीं मिलता, इसलिए बेहतर है कि आप सैफअली खान की इन गलतियों से पहले ही सबक ले लें. 

करियर और परिवार में संतुलन
सैफ ने एक इंटरव्यू में माना कि वह पहले अपने करियर को लेकर काफी बिजी रहते थे. हालत यह थी कि वह अपने बच्चों तक के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं करते थे. उन्होंने यह माना था कि उन्हें यंग ऐज में खुद नहीं पता था कि उन्हें क्या करना चाहिए और इस वजह से वह सिर्फ अपने करियर में ही जुटे रहते थे.

करियर और परिवार, दोनों के बीच संतुलन बनाकर रखना बहुत बड़ा चैलेंज होता है. ऐसे में ज्यादातर पुरुष अपने करियर में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि परिवार व बच्चों की ओर से ध्यान लगभग हट सा जाता है.ऐसे में परिवार बच्चों के जरूरतों के लिए अच्छी सैलरी कमाने में ज्यादा ध्यान देते है. पैसों और केरियर के इस दौड़ में वह अपने परिवार से कटाना शुरू हो जाते हैं. वहीं उनको इस बात का अहसास तब होता है जब वह करियर की दौड़ खत्म हो चुकी होती है और उन्हें अपने परिवार की जरूरत होती है.

समय को लेकर स्वार्थी
सैफ अली खान ने यह भी माना कि वह अपने प्राइवेट टाइम को लेकर पहले काफी ज्यादा स्वार्थी थे. इस वजह से दूसरों को टाइम देना उन्हें पसंद नहीं आता था ,हालांकि, अब वे इसकी अहमियत समझते हैं और आज भी भले ही वह अपने मी-टाइम को वैल्यू देते हैं, लेकिन अब वह पहले की तरह इसे लेकर स्वार्थी नहीं हैं.

आपने अपने आसपास  ऐसे कई लोग देखे होंगे, जो अपने परिवार से ज्यादा दोस्तों या फिर काम को समय देते हैं. वे फैमिली को कैजुअली लेते हैं, लेकिन जब उनका कोई अपना उन्हें छोड़ देता है या फिर इस दुनिया से चला जाता है, तब उन्हें अहसास होता है कि उन्होंने किस तरह उस समय को बर्बाद कर दिया, जो प्यार और स्नेह से भरा हो सकता था. अंत में उनके पास सिवाए पछतावे के कुछ नहीं रह जाता है. 

अपने आप से करें यह सवाल 
यह सवाल हर किसी को अपने आप से पूछना चाहिए की क्या आप इतने व्यस्त हो गए हैं कि आपके पास अपनी फैमिली के लिए समय नहीं है. ऐसे में करियर में कितना भी आगे बढ़ जाएं लेकिन कभी न कभी आपको अपनी फैमिली की कमी खलेगी. तब आप सोचेंगे की काश कुछ वक्त अपने परिवार को दे पता. 

Iron Deficiency: कम हो रहे हीमोग्लोबिन से परेशान हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण और बचाव

Amazon Festival Sale: दिवाली सेल में हजार रुपये से कम में खरीदें Bombay Dyeing और Chumbak जैसे ब्रांड की बेडशीट, गिफ्ट के लिये भी बेस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Wooden Door Swelling: लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
World Emoji Day: ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget