एक्सप्लोरर

वजन घटाने में अहम रोल प्ले करता है डिनर, जानिए किस समय तक खा लेना चाहिए रात का खाना

वजन घटाने के लिए आप क्या और किस समय खाते हैं ये बहुत जरूरी है. खासतौर से आपको अपना डिनर सोने से कम से कम 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए.

अगर आपको लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना है तो आपको अपनी डाइट के साथ-साथ समय का भी बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. कहते हैं जिंदगी में हर चीज के नियम हैं अगर आप उनके साथ खिलवाड़ करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अच्छी सेहत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि आप कब खा रहे हैं इस बात पर भी निर्भर करती है. जी हां, आपके नाश्ता (Breakfast), लंच (Lunch), डिनर (Dinner), का समय आपकी फिटनेस पर काफी असर डालता है. अगर आप जब समय मिले तब खाना खाते हैं तो ये सही नहीं है. खासतौर से जब  आप वजन कम करने की (Weight Loss) की कोशिश कर रहे हैं तो आपको डाइट के साथ-साथ समय का भी ध्यान रखना जरूरी है. जानते हैं खाना खाने का सही समय क्या है. 

सोने और खाने में 3 घंटे का अंतर 

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना खाने के बाद जब तक आपका शरीर एक्टिव रहता है शरीर कैलोरी बर्न (Calorie Burn) करता है. जो कैलौरी बर्न नहीं होती वो फैट के रूप में जमा हो जाती है. सोने से पहले खाना खाने से ब्लड शुगर (Blood Sugar) और इंसुलिन बढ़ने लगता है. इससे आपको नींद की दिक्कत हो सकती है. इसीलिए कहा जाता है कि आपका डिनर, लंच और ब्रेकफास्ट से हल्का होना चाहिए. आपको सोने से पहले करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए. देर से डिनर करने पर वजन बढ़ने (Weight Gain) लगता है. 

कहा कहते हैं रिसर्च

कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि आपको अपने शरीर को नींद के लिए तैयार होने से पहले ही डिनर खत्म कर लेना चाहिए. सोने से पहले शरीर समेटालोनिन (Melatonin) रिलीज करना शुरू कर देता है उससे पहले आपको अपना आखिरी खाना खत्म कर देना चाहिए. अंधेरा होने पर शरीर मेलाटोनिन रिलीज करने लगता है जिसका मेटाबॉलिज्म से भी संबंध है. जब आपका दिमाग सोने के लिए तैयार होता है तो खाना फैट में बदल जाता है. इससे मोटापे का खतरा बढ़ता है. 

शाम को 7 बजे तक कर लें डिनर 

वजन घटाने के लिए आपको जल्दी डिनर करना चाहिए. अगर आपको फिट रहना है तो शाम को 7 बजे तक अपना खाना खा लें. इससे पाचन तंत्र पर बेहतर होगा और आपका खाना आसानी से पच जाएगा. जल्दी डिनर करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. अगर आप देर से डिनर करते हैं तो खाना आंत में पड़ा रहता है, जिससे आपके पाचन पर असर पड़ता है. जल्दी डिनर करने से खाना फैट के रूप में जमा नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: अपनी शादी में दिखना चाहती हैं फिट और सुंदर? फॉलों करें Pre-Wedding Weight loss Tips

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget