एक्सप्लोरर

विटामिन K बनाता है आपकी हड्डियों को मजबूत, जानिए इसके सोर्स

अच्छी सेहत का आनंद मजबूत हड्डियों के साथ उठाने के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन को डाइट में शामिल करना चाहिए. कम ज्ञात विटामिन में से एक विटामिन K की भी हड्डियों और कोशिकाओं की मजबूती में बराबर भूमिका है.

प्रोटीन, विटामिन डी और कई अन्य पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं. कम ज्ञात विटामिन में से एक विटामिन K की भी हड्डियों और कोशिकाओं की मजबूती में बराबर भूमिका है. इसलिए, हमें अपनी डाइट में इस पोषक तत्व को शामिल करने के महत्व को जानना जरूरी है. विटामिन के फैट में घुलनशील विटामिन है. ये स्वस्थ फैट्स और ऑयल जैसे नारियल तेल, सरसों का तेल और जैतून का तेल के साथ होने पर आसानी से अवशोषित हो जाती है.

विटामिन के से भरपूर फूड्स के साथ इन तेलों का सेवन बहुत ज्यादा मुफीद साबित हो सकता है. विटामिन के1 और विटामिन के2 खास तौर से हड्डी के स्वास्थ्य को बढ़ानेवाले जाने जाते हैं. विटामिन के1 ज्यादातर हरी पत्तेदार सब्जियों से मिलता है, जबकि विटामिन के2 को डेयरी और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स जैसे अंडा और चिकन से हासिल किया जा सकता है.

स्वास्थ्य को मिलनेवाले फायदे में विटामिन K क्यों महत्वपूर्ण है? विटामिन के की ज्यादातर पहचान हड्डी के घनत्व को सुधारने की है, हड्डी की ताकत बरकररार रखने की है. इसके अलावा, ये ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों का दर्द, फ्रैक्चर और हड्डी से जुड़ी अन्य समस्याओं के खतरे को कम करता है. विटामिन के बीमारियों से दिल की रक्षा करने में भी मदद कर सकता है. पोषक तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित करता है.

विटामिन K का फूड स्रोत और डाइट में कैसे इस्तेमाल करें हरी पत्तेदार सब्जियां- गोभी, सरसों का साग, सलाद और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में हड्डियों के अनुकूल विटामिन के की शानदार मात्रा होती है. इन सब्जियों की मदद से सलाद, सूप और भारतीय डिश तैयार करें या उनका इस्तेमाल अपने सैंडविच, बर्गर, पिज्जा और पास्ता में भी कर सकते हैं.

फल- एवोकैडो, कीवी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, अंगूर और अनार का सेवन करें. इन फलों में विटामिन की अच्छी खुराक पाई जाती है. उसे मिड-मील स्नैक के रूप में कच्चा खाएं, ब्रेकफास्ट के अनाज में शामिल कर उससे रिफ्रेशिंग स्मूदी बनाएं.

पोल्ट्री- अपनी रोजाना की विटामिन के खुराक पूरी करने के लिए पाबंदी से अंडा और चिकन खाएं. लाजवाब ब्रेकफास्ट की रेसिपी के लिए अंडों का इस्तेमाल करें. आप डिनर के लिए भी चिकन की रेसिपी तलाश कर सकते हैं.

नट्स- विभिन्न स्वास्थ्य लाभ के कारणों से रोजाना नट्स का खाना बहुत फायदेमंद है. उसमें विटामिन के की बड़ी मात्रा होने की वजह से हड्डी के स्वास्थ्य का सुधार भी शामिल है. काजू, हेज़लनट्स, पेकान, अखरोट और पाइन नट्स से विटामिन के की अच्छी मात्रा मिलती है. स्नैक्स के तौर पर मुट्ठी भर नट्स को खा सकते हैं या अनाज का कटोरा, सलाद या मिठाई में भी शामिल कर सकते हैं.

मछ्ली- ओमेगा-3 फैट्टी एसिड का हिस्सा होने की वजह से हमें मछली खाना चाहिए. लेकिन उसके इस्तेमाल की एक दूसरी वजह विटामिन के की पूर्ति भी है. तली हुई, भुनी हुई या सेंकी हुई मछली अपनी पसंद के मुताबिक खाएं. आप मछली की आसान रेसिपी के साथ भी शुरुआत कर सकते हैं.

जानिए सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए चाय पीने के पीछे की वजह, क्या विज्ञान समर्थन करता है?

सर्दी में मूली खाने के फायदे हैं अनगिनत लेकिन इसके नुकसान से भी रहें सावधान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

Embed widget