एक्सप्लोरर

फैक्ट या मिथ...क्या एक साथ रह रही लड़कियों की पीरियड साइकिल भी हो जाती है एक? क्या कहता है साइंस

लंबे समय तक साथ रहने वाली महिलाओं का पीरियड एक जैसा हो जाना एक आम धारणा है, लेकिन विज्ञान अब तक इसे साबित नहीं कर पाया है. नई रिसर्च के अनुसार यह केवल एक संयोग हो सकता है, न कि जैविक वास्तविकता.

कई महिलाओं की यह एक आम धारणा होती है कि अगर वह लंबे समय तक वह अपनी दोस्त के साथ हॉस्टल, पीजी या फ्लैट में रहती है तो उनका पीरियड साइकिल एक जैसा हो जाता है. हालांकि यह महिलाओं का कहना होता है, लेकिन इसे लेकर सांइस में कई अन्य बातें भी जुड़ी हुई हैं.

साइकिल एक जैसी होने को पीरियड सिंक्रोनाइजेशन या मेंस्ट्रुअल सिंक्रोनी कहा जाता है

अगर महिलाओं का पीरियड साइकिल एक जैसा होता है तो इसे पीरियड सिंक्रोनाइजेशन या मेंस्ट्रुअल सिंक्रोनी भी कहा जाता है, फिर भी इसे लेकर अक्सर सवाल उठते आए हैं कि यह सिर्फ एक मिथक होता है या फिर पीरियड साइकिल एक जैसा होना एक सच होता है.

क्या होता है पीरियड सिंक्रोनाइजेशन

पीरियड सिंक्रोनाइजेशन को भी McClintock Effect कहा जाता है. इसे लेकर भी कई रिसर्च में बताया जाता है कि जब भी दो या उससे ज्यादा महिलाएं ज्यादा समय तक आपस में संपर्क में आती है तो उनके शरीर से निकलने वाले फोरोमाेंस एक दूसरे को प्रभावित करते हैं. जिसके बाद कुछ समय बाद साथ रह रही महिलाओं का पीरियड साइकिल एक जैसा होने लगता है.

McClintock Effect को लेकर 1971 में हुई थी रिसर्च

1971 में McClintock नाम की हुई रिसर्च में पीरियड साइकिल की इस धारणा को वैज्ञानिकों ने जांचा था, इस पर वैज्ञानिकों ने हॉस्टल में रहने वाली लगभग 100 से ज्यादा छात्राओं पर रिसर्च किया था जिसमें पाया गया था कि उन छात्राओं का पीरियड साइकिल समान होने लगा था. हालांकि बताया जाता है कि यह रिसर्च सिर्फ पीरियड शुरू होने की डेट के अनुसार था न कि ओव्यूलेशन जैसे दूसरे फैक्टर्स पर

पीरियड ट्रैकिंग ऐप्स ने McClintock रिसर्च पर सवाल खड़े किए

आजकल कई पीरियड ट्रैकिंग ऐप्स आ गए हैं, जिसकी मदद से आसानी से महिलाओं के पीरियड्स को ट्रैक किया जा सकता है. हालांकि इन ऐप्स ने McClintock पर सवाल भी खड़े किए हैं. दरअसल, 2006 में चीन में हुए एक रिसर्च में पाया गया था कि पीरियड साइकिल एक होना बस एक गणितीय संयोग हो सकता है. इस रिसर्च में बताया गया था कि महिलाओं में पीरियड साइकिल असल में एक सिंक नहीं होता है.

ऑक्सफोर्ड की रिसर्च में भी पाया गया महिलाओं का पीरियड साइकिल सिंक नहीं होता

महिलाओं में पीरियड साइकिल एक जैसे होने को लेकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी एक रिसर्च की गई थी. वहीं यह रिसर्च 1000 से भी ज्यादा महिलाओं पर की गई थी, जिसमें पाया गया था कि एक या एक से ज्यादा महिलाओं के एक साथ रहने से उनका पीरियड साइकिल एक जैसा नहीं होता है.

महिलाओं के साथ रहने से पीरियड सिंक्रोनी का हो सकता है अनुभव

2017 में हुई पीरियड साइकिल को लेकर एक और रिसर्च में पाया गया कि 44 प्रतिशत तक महिलाएं जो साथ रहती है या रहती थीं उन्हाेंने पीरियड सिंक्रोनी का अनुभव किया है .

अभी तक साबित नहीं हो पाया महिलाओं का पीरियड साइकिल

इतनी सारी रिसर्च आने के बाद भी महिलाओं के पीरियड सिंक्रोनाइजेशन को पूरी तरह से साबित नहीं किया गया है. हालांकि इसके पीछे कई कारण माने जाते हैं. जैसे सभी महिलाओं के पीरियड का समय एक जैसा नहीं होता है. कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग 2 से 3 दिन होती है तो कुछ महिलाओं को 7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है.

यह भी पढ़ें: क्या IVF से मनचाहा बच्चा पैदा कर सकते हैं आप? ये रहा सही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget