एक्सप्लोरर

क्या वीगन डाइट से बच्चों के ज्यादा कमजोर रहने का खतरा है? जानिए रिसर्च के नतीजे

शोधकर्ताओं का कहना है कि प्लांट आधारित डाइट का इस्तेमाल स्वास्थ्य की गारंटी नहीं है और उनको स्वस्थ फूड्स को चुनने की अभी भी जरूरत है. उन्होंने पौधे से मिलनेवाली डाइट पर विटामिन बी12 और विटामिन डी के पूरक को जरूरी बताया और कहा कि अभिभावकों को वीगन डाइट के जोखिम के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

मांस, मछली या डेयरी और अंडे समेत सभी प्रकार के पशु प्रोडक्ट्स से खाली डाइट स्वास्थ्य, पर्यावरणीय और नैतिक कारणों से लोकप्रिय हो रही है. पूर्व के रिसर्च में वीगन और वेजिटेरियन डाइट्स का संबंध दिल की बीमारी के कम खतरे लेकिन फ्रैक्चर के अधिक जोखिम से कैल्शियम के कम सेवन के कारण जोड़ा गया है. लेकिन बच्चों पर प्रभाव का इस सप्ताह जारी होनेवाले रिसर्च के नतीजों तक मूल्यांकन नहीं किया गया था.

बच्चों में वीगन डाइट के खतरे का मूल्यांकन

शोधकर्ताओं ने मांस खानेवालों के मुकाबले वीगन बच्चों में ज्यादा छोटा कद और कमजोर हड्डियों के बीच संबंध पाया है. लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वीगन डाइट्स अंतर का कारण बनी और न ही उन्होंने ये कहा कि अंतर वयस्क होने पर जारी रहेगा. अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, पोलैंड में 5-10 साल की उम्र के बच्चों में अंतर का परीक्षण किया गया. रिसर्च के जरिए शोधकर्ताओं ने 'बच्चों के लिए वीगन डाइट के खतरे को समझने की कोशिश की.

2014 और 2016 के बीच 187 स्वस्थ बच्चों को शामिल किया गया, उसमें 63 बच्चे वेजिटेरियन, 52 वीगन और 72 मांस खानेवाले यानी सर्वाहारा थे. डेटा को पूरा करने के लिए वृद्धि, शरीर का ढांचा, हृदय जोखिम और वेजिटेरियन या वीगन बच्चों में सूक्ष्म पोषक तत्व पर फोकस रहा. फिर उसकी तुलना बच्चों के उस समूह से की गई जो अपनी डाइट में मांस शामिल करते थे. चूंकि रिसर्च अवलोकनात्मक था, इसलिए शोधकर्ताओं ने बच्चों की डाइट में कोई बदलाव नहीं किया. उन्होंने उन बच्चों को शामिल किया जो पहले इस तरह की डाइट्स का सेवन कर रहे थे.

रिसर्च में कद की कमी और कमजोरी का खुलासा

रिसर्च के बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन बच्चों ने पौधे आधारित डाइट यानी वीगन डाइट का पालन किया, उनका कद औसतन मांस खानेवालों के मुकाबले 3 सेंटीमीटर ज्यादा छोटा था. उन्होंने ये भी पाया कि वीगन डाइट वाले बच्चों को पोषण की कमी का ज्यादा खतरा था. उनको अपनी डाइट में विटामिन बी12, कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन के कम लेवल होने की ज्यादा संभावना रही. वीगन डाइट पर निर्भर बच्चों में हड्डी के लिए जिम्मेदार मिनरल 5 फीसद कम पाया गया. शोधकर्ताओं ने कहा कि ये महत्वपूर्ण है क्योंकि हड्डी के मिनरल की सामग्री जितना अधिक होगी, हड्डी के मिनरल का घनत्व उतना ही ज्यादा होगा.

उन्होंने बताया कि पांच फीसद का अंतर चिंताजनक है, क्योंकि इस उम्र में लोगों के पास सीमित समय होते हैं, जिसमें पोषण की कमी के शिकार बच्चे हड्डी के मिनरल का घनत्व अनुकूल कर सकते हैं, यानी बोन मास का 95 फीसद 20 साल की उम्र तक प्राप्त किया जा सकता है. हड्डी के घनत्व की कमी का संबंध बाद की जिंदगी में फ्रैक्चर के अधिक दर से जुड़ता है. कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन हड्डी के विकास और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं. वीगन डाइट में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, क्योंकि उसका मुख्य स्रोत पशु प्रोडक्ट्स से आता है. 

अवसाद रोधी दवाओं के क्या हैं साइड-इफेक्ट्स? इस्तेमाल करने से पहले जानना है जरूरी

कई समस्याओं का हल है अनार का छिलका, इस तरह हासिल कर सकते हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget