एक्सप्लोरर

क्या एस्पिरिन ने कोविड-19 से अस्पताल में भर्ती मरीजों को फायदा पहुंचाया? जानिए रिसर्च के नतीजे

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की उम्मीद को झटका लगा है. उन्होंने कोविड-19 के इलाज में एस्पिरिन पर रिसर्च शुरू किया था. उनका मकसद ये जानना था कि ब्लड पतला करनेवाली ये दवा क्या अस्पताल में भर्ती कोविड के मरीजों की मदद कर सकती है या नहीं.

सस्ती दवा एस्पिरिन कोविड-19 से अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति को बेहतर नहीं करती है. ये खुलासा ब्रिटेन में होनेवाली एक रिसर्च से हुआ है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को उम्मीद थी कि ब्लड पतला करनेवाली दवा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की मदद कर सकती है. गौरतलब है कि कोविड-19 के मरीजों में ब्लड क्लॉट्स बनने का खतरा बहुत ज्यादा होता है.

कोविड-19 के इलाज में एस्पिरिन से नहीं हुआ फायदा

शोधकर्ता जानना चाहते थे कि एस्पिरिन कोविड-19 पीड़ितों में ब्लड क्लॉट्स का खतरा कम करने में मददगार साबित हो सकती है या नहीं. पिछले साल नवंबर महीने में कोविड-19 के मरीजों पर एस्पिरिन पर रिसर्च शुरू हुआ था. शोधकर्ताओं ने पाया कि दवा मौत को रोकने में मदद नहीं कर सकी. 'रिकवरी' नामक परीक्षण के तहत कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए विभिन्न संभावित दवाओं को जांचा जा रहा है. परीक्षण में करीब 15 हजार कोरोना वायरस से अस्पताल में भर्ती मरीजों को शामिल किया गया. आधे मरीजों को रोजाना 150 मिलीग्राम एस्पिरिन का खुराक दिया गया जबकि आधे का सामान्य तरीके से इलाज हुआ.

28 दिनों बाद दोनों समूह में मृत्यु दर 17 फीसद रही

शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया, "इसका कोई सबूत नहीं मिला कि एस्पिरिन से इलाज ने मृत्यु दर को घटा दिया" और "मरनेवाले लोगों की संख्या में स्पष्ट अंतर नहीं देखा गया." अस्पताल में इलाज के 28 दिनों बाद दोनों समूह में मृत्यु दर 17 फीसद रही. हालांकि, एस्पिरिन के इस्तेमाल से मरीजों के जीवित डिस्चार्ज होने की थोड़ी संभावना बढ़ गई, लेकिन ये कोविड-19 से अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए उसके व्यापक इस्तेमाल को न्यायसंगत ठहराने के लिए प्रयाप्त नहीं है. रिसर्च टीम में शामिल प्रोफेसर मार्टिन लिंडरे ने रिसर्च के नतीजों को मायूस करनेवाला बताया है.

उन्होंने कहा, "मजबूत संकेत मिला है कि ब्लड क्लॉटिंग कोविड-19 से गंभीर रोगियों में लंग के कामकाज को खराब करने और मौत की जिम्मेदार हो सकती है. एस्पिरिन अन्य बीमारियों में ब्लड क्लॉट्स के खतरे को कम करने में व्यापक इस्तेमाल होनेवाली और सस्ती दवा है. इसलिए नतीजे मायूस करनेवाले हैं कि उसके इस्तेमाल से उन मरीजों को कोई खास फायदा नहीं हुआ. एस्पिरिन पर होनेवाली रिसर्च के नतीजे किसी पत्रिका में प्रकाशित नहीं हुए हैं बल्कि प्री-प्रिंट सर्वर medRxiv पर जारी किया गया है.

क्या आप अपनी याद्दाश्त को बढ़ाना चाहते हैं? जानिए ये हैं दिमाग तेज करने वाली डाइट

माइग्रेन और सिर दर्द पर जागरुकता बढ़ाने का महीना है जून, जानिए बीमारी के कारण, लक्षण, उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget