एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या है वायरस का डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट और ये आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है? जानें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कई हकीकत हैं जो अधिकारियों के लिए चिंता की वजह बन गई हैं. उनमें से सबसे महत्वपूर्ण भारत में पाए गए कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट है.

कोरोना वायरस महामारी भारत और दुनिया भर के लिए अप्रत्याशित संकट है. यहां तक कि वैक्सीन के आविष्कार से भी हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. वायरस के नए म्यूटेशन और वेरिएन्ट्स हमारी समस्या और चिंता में इजाफा कर रहे हैं. अब, वायरस के केंट वेरिएन्ट और दक्षिण अफ्रीका वेरिएन्ट की खोज के बाद अन्य म्यूटेंट स्ट्रेन खतरे की घंटी बजा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी है कि भारत में कोरोना वायरस के एक नए 'डबल म्यूटेंट' वेरिएंट का पता चला है.

मंत्रालय ने बताया कि कई 'वेरिएन्ट्स ऑफ कंसर्न्स' देश के 18 राज्यों में पाए गए हैं. इसका मतलब हुआ कि कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकार का अलग-अलग जगहों पर पता चला है जो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं. गौरतलब है कि नई चेतावनी ऐसे समय आई है जब भारत में संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और कई राज्य नए सिरे से लॉकडाउन लागू करने के मुहाने पर खड़े हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया बयान

अनुमान लगाया जा रहा है कि वही डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट उछाल का जिम्मेदार हो सकता है. कई विशेषज्ञों को ये भी डर है कि नए म्यूटेंट स्ट्रेन का चिंताजनक फैलाव भी भारत के संक्रमण की दूसरी लहर को पहली लहर के मुकाबले ज्यादा खराब कर सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि डबल म्यूटेंट वेरिएंट के कारण देश में संक्रमण के मामले नहीं बढ़ रहे हैं.

डबल म्यूटेंट की पहचान महाराष्ट्र में हुई पहली बार

डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट उस वक्त उजागर होता है जब वायरस स्ट्रेन के दो म्यूटेशन तीसरे को बनाने के लिए एक साथ आ जाते हैं. डबल म्यूटेशन की पहचान पहली बार महाराष्ट्र में की गई थी. पॉजिटिव आनेवाले मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग और सैंपल टेस्टिंग से पुष्टि करने में सफलता मिली है कि दिसंबर से E484Q और L452R म्यूटेशन में तेज उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, E484Q म्यूटेशन घरेलू है जबकि L452R म्यूटेशन का संबंध अमेरिका से जुड़ता है.

कितना खतरनाक है डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट? डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट खतरनाक है क्योंकि ये न सिर्फ शरीर के इम्यून सिस्टम से बच सकता है बल्कि शरीर में तेजी से संक्रमण को फैला भी सकता है. ये वेरिएन्ट इस मायने में भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि वायरस की एक ही शक्ल में दो तब्दीली हुई है. कहा जाता है कि डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट ज्यादा संक्रामक है और सार्स-कोव-2 की तुलना में कोरोना वायरस ज्यादा फैलनेवाला है. महामारी रोग विशेषज्ञों का मानना है कि डबल म्यूटेंट वेरिएन्ट न सिर्फ संक्रमण की तादाद में बढ़ोतरी का कारण बन रहा है बल्कि उसमें इम्यून सिस्टम को पार करने की भी क्षमता है. संक्रमण के मामलों में वर्तमान उछाल भी ट्रांसमिशन में वृद्धि की वजह बन रहा है.

क्या है वेरिएन्ट? विभिन्न प्रकार के वायरस के जीनोमिक वेरिएंट में बदलाव होना आम बात है. विशेषज्ञों का कहना है कि वेरिएंट का एक साथ म्यूटेशन हो सकता है और आपस में मिल सकते हैं. ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका वेरिएंट में करीब 8-10 म्यूटेशन देखे जा चुके हैं. किसी भी वायरस में निरंतर बदलाव होता रहता है और ये प्राकृतिक प्रक्रिया है. वायरस अपने अंदरुनी ढांचे को बदलते रहता रहता है. जब म्यूटेशन का इंसानी शरीर पर प्रभाव होता है, तब ये वेरिएन्ट कहलाता है. कोरोना वायरस का ये नया वेरिएन्ट भी ब्रिटेन, सिंगापुर, डेनमार्क, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 16 अन्य देशों में भी पाया गया है.

वियतनाम कोर्ट ने दी फ्लाइट अटेंडेट को 2 साल की सजा, कोरोना नियमों का किया था उल्लंघन

रूस से गोपनीय वैक्सीन की करार पर गिरी स्लोवाकिया की सरकार, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget