एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे पर अब गुलाब नहीं कंडोम खरीद रहे हैं लोग, बिक्री में 30 परसेंट का उछाल! गजब

Valentine Day Condoms Sale Increases: प्यार और इकरार करने के तरीके में पिछले कुछ सालों में क्या बदलाव आया है ये रिपोर्ट इस पूरी बात पर नजर डालती है.

Valentine Day Condoms Sale Increases: प्यार और मोहब्बत का दिन...वैलेंटाइन डे. हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर के लोग अपने-अपने तरीके से इसे सेलिब्रेट करते हैं. कोई फूल देता है, कोई गिफ्ट और कोई चॉकलेट देता है... लेकिन क्या अब सेलिब्रेशन के तरीकों में बदलाव हो रहा है? इस सवाल का जवाब देने के लिए एक रिपोर्ट देखते हैं. इस साल 7 से 14 फरवरी तक चले वैलेंटाइन वीक में इतने फूल (गुलाब) नहीं बिके जितने की कंडोम बिके हैं. इस सात दिनों में कंडोम की बिक्री में करीब 30% का उछाल आया है. 

वैलेंटाइन डे से पहले इस देश ने बांटे कंडोम
इस साल थाईलैंड ने सुरक्षित संबंधों को बढ़ावा देने के लिए, किशोरों को गर्भावस्था से बचाने के लिए, सिफलिस, गोनोरिया, क्लैमाइडिया, एड्स और सर्वाइकल कैंसर जैसे यौन संबंधित रोगों से बचाने के लिए करीब 9.5 करोड़ कंडोम लोगों को बांटे. 

इस साल कंडोम की बिक्री 30% बढ़ी
ये रिपोर्ट सुपरमार्केट चलाने वाली कंपनी Foodstuffs की है, जिसके नॉर्थ आइलैंड और न्यूजीलैंड में 330 स्टोर और 24 हजार फूडी स्टॉल चलते हैं. उनका कहना है कि इस साल पूरे वैलेंटाइन वीक के दौरान उतने फूल और गिफ्ट नहीं बिके, जितना कि कंडोम डिमांड में रहे. इसके साथ ही एक और चीज...पर्सनल लुब्रिकेंट की बिक्री में 61 प्रतिशत का उछाल आया. पिछले साल 2022 में वैलेंटाइन वीक के दौरान आम दिनों के मुकाबले 22 प्रतिशत कंडोम की बिक्री ज्यादा हुई थी. Foodstuffs का कहना है कि इसके साथ ही चॉकलेट और रोज की डिमांड भी काफी रही.

कंडोम की बिक्री क्यों बढ़ रही है?
'यूएस नेशनल रिटेल फेडरेशन' (US National Retail Federation) के मुताबिक वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में खासा उत्साह होता है. ये अच्छी बात है कि वो अपनी हेल्थ और यौन संबंधों के कारण होने वाली बीमारियों को लेकर सतर्क हैं. इसके साथ ही हर साल 13 फरवरी को International Condom Day भी मनाया जाता है. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए काफी संख्या में कंडोम खरीदे जाते हैं. पश्चिमी देशों में तो कंडोम बनाने वाली कंपनियां बाकायदा इसके लिए तैयारी करती हैं. वैलेंटाइन डे से पहले कई तरह के ऑफर भी मार्केट में लाए जाते हैं ताकि उनकी अच्छी सेल हो सके. 

वैलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली चीजों की लिस्ट
- चॉकलेट
- रोज (फूल)
- कंडोम
- परफ्यूम
- ज्वैलरी
- वैलेंटाइन डे कार्ड्स/गिफ्ट बाउचर्स
- हॉबी प्रोडक्ट्स (टेक गैजेट्स, ब्यूटी एंड स्किनकेयर प्रोडक्ट, स्पोर्ट्स आइटम)
- कपड़े (क्लोदिंग) 

पिछले कुछ सालों में ट्रेंड चेंज
2018 में वैलेंटाइन के बाद 'हिंदुस्तान टाइम्स' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस साल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्नैपडील ने 1 रुपए में कंडोम बेचने की सेल्स स्कीम निकाली थी जो सुपरहिट रही. कंपनी ने एक दिन में कंडोम के 1.5 लाख पैकेट बेच डाले थे. उस साल भी कंडोम ने वैलेंटाइन डे सेल्स में फूलों को कड़ी टक्कर दी थी.

ये भी पढ़ें: Heart Break: क्या है दिल टूटने का मतलब... क्या सही में हार्ट के लिए खतरनाक होता है ये समय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
Lemon Storage Tips: नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश
नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget