एक्सप्लोरर

Health Tips: कपड़े धोने का तरीका भी बना सकता है बीमार, भारी पड़ सकती हैं ये गलतियां

Washing Clothes Tips: कपड़ों को धोना और सुखाना कोई ऐसा काम नहीं है जो लोगों को नहीं आता हो, लेकिन सही तरीके से कपड़े नहीं धोने और सुखाने से आपको कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं.

Laundry Mistakes: आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कपड़ों को धोने और सुखाने का गलत तरीका आपको बीमार कर सकता है. अगर आप कपड़ों को बालकनी में या ऐसी जगह सुखाते हैं जहां धूप और शुद्ध हवा नहीं आती है तो इससे त्वचा और सांस संबंधी परेशानी हो सकती हैं. बारिश में ऐसे इंफेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है. बारिश में गली या सीलन भरे कपड़ों से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. आपकी ये छोटी-छोटी आदतें आपको बीमार कर सकती हैं. जानते हैं कपड़े धोने और सुखाने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए. 

1- कपड़ों को धोने के लिए इकट्ठा करना- ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन हैं ऐसे में लोग रोजाना कपड़े नहीं धोते हैं. कई दिन तक गंदे कपड़े जमा करते हैं और फिर मशीन में एक साथ धोते हैं. इससे एक दूसरे के कपड़ों से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. इस तरह कपड़े धोने से किटाणुओं के फैलने का खतरा बढ़ता है. 

2- ज्यादा डिटरजेंट का इस्तेमाल- अगर आप बहुत ज्यादा डिटरजेंट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे शरीर पर एलर्जी, ड्राइनेस, जलन की शिकायत होने लगती है. वहीं कई बार कपड़ों का रंग भी हल्का होने लगता है. 

3- घर में अंदर कपड़े न सुखाएं- कुछ लोग घर के अंदर ही कपड़ों को सुखाते हैं. इससे कपडो़ं में नमी बनी रहती है. वहीं घर में नमी आने का खतरा भी रहता है. इससे फंगल इनफेक्शन हो सकता है जो आंखों के लिए खतरनाक है. 

4- कपड़ों में नमी से इंफेक्शन- कपड़ों को ठीक से नहीं धोने और सुखाने से कपड़ों में नमी बनी रहती है. इससे बैक्टीरिया रह जाते हैं, जो त्वचा पर स्किन डर्मेटाइटिस नाम की एलर्जी पैदा करते हैं. 

5- बारिश में कपड़ों से फंगल इंफेक्शन- अगर आपको फंगल इंफेक्शन हो रहा है या फिर त्वचा पर फोडे फुंसी हो रहे हैं तो इसकी वजह आपके कपड़ों की नमी भी हो सकती है. बैक्टीरियल इंफेक्शन कपड़ों को ठीक से नहीं सुखाने की वजह से भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Dental Care: दांतो के पीलेपन से हैं परेशान..? ये होममेड जेल करेगा, आपकी समस्या का समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं
लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं
Floor Cleaning: पोछे के बाद फर्श पर आती है चिपचिपाहट? नोट करें 2 मिनट का आसान हैक
पोछे के बाद फर्श पर आती है चिपचिपाहट? नोट करें 2 मिनट का आसान हैक
Mushroom Handi: विटामिन D से भरपूर मशरूम हांडी कैसे बनाएं? नोट कर लीजिए रेसिपी
विटामिन D से भरपूर मशरूम हांडी कैसे बनाएं? नोट कर लीजिए रेसिपी
गर्म तवा पानी में क्यों नहीं डालना चाहिए, क्या है इसके पीछे का साइंस?
गर्म तवा पानी में क्यों नहीं डालना चाहिए, क्या है इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget