एक्सप्लोरर

Clothes Care Tips: बारिशों में कपड़ों से आने वाली Smell से न हों परेशान, ये 5 उपाय आएंगे काम

बारिश के दिनों में कपड़ों में से आने वाली स्मैल आम बात है. लेकिन अकसर लोगों को इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखता है. ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में हम बता रहें है जो स्मैल को दूर करेंगे.

Cloth Care in rainy season: बारिश का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी ओर परेशानियां भी बढ़ा देता है. बारिश के दिनों में हर चीज को एक खास केयर की जरूरत होती है. फिर चाहे वो आपका घर हो या कार या फिर आपके कपड़े. जी हां, बारिश के दिनों में कपड़ों में से आने वाली स्मैल आम बात है. लेकिन अकसर लोगों को इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखता है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे अपनाकर आप बारिशों में कपड़ों से आने वाली सीलन की बदबू को मिनटों में दूर कर सकते हैं. दरअसल, बारिश के दिनों में सूरज देवता बिल्कुल नदारद हो जाते हैं. ऐसे में मौसम में नमी मौजूद होने के कारण वह पूरी तरह से सूख नहीं पाते और कपड़ों में भी नमी रह जाती है. इससे कपड़ों में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जो स्मैल का कारण बनते हैं. ऐसे में कपड़ों से आने वाली नमी की स्मैल को दूर करना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि ये स्मैल इतनी तेज होती है कि इसे डियोड्रेंड या पाउडर से दबाना पाना भी मुश्किल हो जाता है.

आइए डालते हैं कि ऐसे ही कुछ टिप्स पर नजर, जिन्हें अपनाकर आप कपड़ों की बदबू को पल में दूर कर सकते हैं-

1. सिरका है आसान उपाय (vinegar use)- बारिश के दिनों में कपड़ों में आने वाली नमी की स्मैल से सभी परेशान हैं. हर कोई इससे निजात के ऑप्शन ढूंढ रहा है. तो हम आपको बता दें कि कपड़े धोने के बाद 2 बड़े चम्मच सिरका को आधी बाल्टी पानी में डालकर मिलाएं और कपड़ों को 10 मिनट तक इसमें डूबा कर छोड़ दें. अब कपड़ों को निचोड़ कर सूखा दें. सिरका जादू की तरह काम करेगा. सिरका कपड़ों में नमी की स्मैल न होने में मदद करेगा.

2. बेकिंग सोडा है कमाल (baking soda use)- बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो घरों में आमतौर पर आसानी से मिल जाती है. ऐसे में कपड़े धोते समय थोड़ा सा बेकिंग सोडा आप डिटर्जेंट के साथ ही डाल दें. फिर देखें कमाल कपड़ों में से स्मैल एकदम छूमंतर हो जाएगी.

3.नींबू का रस भी कारगार (lemon juice)- कपड़ों को स्मैल से बचने के लिए नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े धोते समय थोड़ा-सा नींबू का रस बाल्टी या मशीन में डाल दें. इससे कपड़ों में से ताजी खुशबू आएगी. नींबू कपड़ों में नमी की स्मैल को पनपने नहीं देगा.

4. हैंगर में सूखाए कपड़े- बारिश के दिनों में सूरज देवता के दर्शन नहीं होते. ऐसे में पूरा दिन बारिश होने के कारण लोग बाहर छत पर  कपड़े नहीं सूखा पाते. कपड़ों में सही से हवा आर-पार न हो पाने के कारण उन में नमी रह जाती है. इसलिए अगर आप कमरों में या गैलरी में कपड़े सूखा रहे हैं, तो कोशिश करें कि सभी कपड़े हैंगर में लटके हों. इससे कपड़ों में से हवा बीच से आर-पार होती रहेगी और कपड़ों में नमी नहीं हो पाएगी.

5. प्रेस करके रखें कपड़े- अगर बारिश की झड़ी लगी हुई है और आपके कपड़े पूरी तरह से बिल्कुल नहीं सूख रहे तो इसका एक और उपाय ये है कि आप कपड़ों को प्रेस करके ही अलमारी में रखें. प्रेस से कपड़ों में बची हुई नमी खत्म हो जाएगी और स्मैल होने का सवाल ही नहीं रहेगा. 

Rakshabandhan 2021: रक्षाबंधन पर सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि भाई का मुंह इन चीजों से भी मीठा करवा सकती हैं आप

Skin Care Tips: घर पर आसानी से चाहती है ग्लोइंग स्किन, ट्राई करें यह होममेड स्क्रब, दिखेगी निखरी त्वचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Australia Hotel Cost: ऑस्ट्रेलिया में कितने रुपये में मिलता है होटल, यहां सप्ताह भर रुकने में कितना आएगा खर्च?
ऑस्ट्रेलिया में कितने रुपये में मिलता है होटल, यहां सप्ताह भर रुकने में कितना आएगा खर्च?
Goa Tour Package: ट्रेन के दाम में फ्लाइट से गोवा! 4-स्टार होटल का मजा और फ्री खाना, IRCTC लाया शानदार पैकेज
ट्रेन के दाम में फ्लाइट से गोवा! 4-स्टार होटल का मजा और फ्री खाना, IRCTC लाया शानदार पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget