एक्सप्लोरर

Parenting Tips: कहीं आपका बच्चा भी तो दूसरों से नहीं करता Misbehave, जानें सुधारने के लिए क्या करें क्या नहीं

बच्चों का पहला चीयर लीडर पैरेंट्स को माना जाता है. इसलिए उनकी छोटी-छोटी चीजों पर उन्हें मोटिवेट करना चाहिए. अगर किसी वजह से बच्चा दूसरों से गलत व्यवहार कर रहा है तो समझदारी दिखाएं

Child Behavior Tips : क्या आपका बच्चा भी दूसरों से गलत व्यवहार करता है. क्या उसका बर्ताव बिगड़ गया है. क्या वह आपकी बात नहीं मान रहा है, तो आपको समझदारी से काम लेना होगा. क्योंकि बच्चे की यह आदत (Behaviour Problems of Children) उसे किसी के साथ घुलने-मिलने नहीं देती और अकेला रहने की वजह से उनके अंदर निगेटिविटी भर जाती है और मानसिक बीमारियां भी हो सकती हैं. इसलिए समय रहते उन्हें इस आदत को बदलने में मदद करनी चाहिए, वरना बड़े होने पर भी उनका व्यवहार इसी तरह बना रहता है और यह उनकी लाइफ के लिए सही नहीं होता है. यहां जानें बच्चों के इस व्यवहार को कैसे बदलें...

बच्चों से अच्छी तरह पेश आएं

जब बच्चा गुस्सैल स्वभाव वाला हो जाए, दूसरों से गलत बर्ताव करने लगे तो इसका सीधा सा मतलब होता है कि उनके पैरेंट्स का व्यवहार बच्चे के साथ ठीक नहीं है. इसलिए बच्चों को छोटी-छोटी गलतियों पर डांटना नहीं चाहिए. माता-पिता को उनके साथ अच्छी तरह पेश आना चाहिए. अगर बच्चा किसी वजह से गलती कर भी देता है तो उसे समझाएं और बताएं कि उसने जो गलती की है, उससे क्या नुकसान हो सकता है. ऐसा करने से उसका गुस्सा शांत होगा और व्यवहार भी अच्छा होगा.

सजा देने से नहीं बनेगी बात 

अगर आप बच्चों को हर गलती पर सजा देते हैं तो इससे काम नहीं चलने वाला, क्योंकि यह आपकी समस्या का परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है. सजा से बच्चा ढीट हो सकता है. जब उसे आप बार-बार सजा देते हैं तो वह चोरी-छिपे गलतियां करने लगता है. उसे इस बात की समझ नहीं रहती है कि दूसरों के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए. 

बच्चों की इंसल्ट न करें

कई बार बच्चों को सबक सिखाने के लिए पैरेंट्स दूसरों के सामने उनकी इंसल्ट कर देते हैं. लेकिन आप ही सोचिए कि क्या यह सही है. कभी भी किसी के सामने बच्चों का अपमान करने से बचना चाहिए. अगर घर पर कोई आया है तो भूलकर बच्चों से गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए. क्योंकि बार-बार इस तरह के अपमान से बच्चे में गुस्सा भर जाता है और वह एग्रेसिव भी हो सकता है. इस वजह से उसका खुद पर कंट्रोल नहीं रहेगा और वह गलत व्यवहार करने लगेगा.

मनोबल न गिराएं

बच्चों के पहले चीयर लीडर पैरेंट्स होते हैं. इसलिए उन्हें अपने बच्चों को हमेशा मोटिवेट करते रहना चाहिए. अगर पैरेंट्स ही उनका मनोबल नहीं बढ़ाएंगे तो कौन उनके लिए ऐसा करेगा. इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बच्चों का उत्साह बढ़ाएं. उनका मनोबल गिराने से बचें, क्योंकि इससे उनके मन में कुंठा भर सकती है. उसे ऐसा भी लग सकता है कि उसके किसी भी काम से माता-पिता खुश नहीं होते हैं. उसकी ऐसी भावना दूसरों से गलत व्यवहार करने की आदत बना सकती है. आपके जरा सा मोटिवेट करे से आपका बच्चा काफी बेहतर इंसान बन सकता है.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget