एक्सप्लोरर

Health Tips: धड़ल्ले से बिक रहे हैं केमिकल वाले आम, इस तरह करें ऐसे आमों की पहचान

How To Identify Chemical On mango: आजकल मार्केट में केमिकल से पके आम खूब बिक रहे हैं. अगर आप भी महंगे आम खरीदते हैं तो इस तरह करें केमिकल वाले आम की पहचान.

Remove Carbide From Mango: इन दिनों फलों की दुकानें आम की अलग-अलग वैराइटी से भरी पड़ी हैं. दशहरी आम से लेकर सफेदा, चौंसा और केसरी आम आपको खाने को मिल जाएंगे. हालांकि दशहरी आम का स्वाद और मिठास खाने वालों को अपना मुरीद बना देती है. आम खाने के शौकीन लोग पूरे साल गर्मियों का इंतजार करते हैं. ऐसे में लोग जमकर आम खाते हैं. आम स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद फल है, लेकिन आजकल जो आम बाजारों में बिक रहे हैं वो आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं. मार्केट में इन दिनों केमिकल वाले आम धड़ल्ले से बिक रहे हैं. आम को जल्दी पकाने के लिए और पैसे कमाने के लिए व्यापारी आम को एथलीन और कार्बेट जैसे केमिकल लगाकर पकाते हैं. इससे आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है. इतना ही नहीं ये केमिकल शरीर में पहुंचकर नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करते हैं. ऐसे में आप आम खरीदते वक्त सावधान रहें. आम खरीदने से पहने ये जान लें कि आप कैसे केमिकल वाले आम की पहचान करेंगे. 

कैसे पकाए जाते हैं आम
पहले नेचुरल तरीके से पाल लगाकर आम को पकाया जाता था. आम को गर्म जगह जैसे भूसे में या फिर बोरे में भरकर रखा जाता था, जिससे आम गर्मी से पकते थे. लेकिन आजकल आम को पकाने के लिए व्यापारी कैल्शियम कार्बाइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड और एसिटलीन गैस जैसे कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं. जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं.

केमिकल वाले आम खाने से बीमारी 
अगर आप केमिकल वाले आम खा रहे हैं तो सावधान हो जाएं. ये केमिकल आम के साथ आपके पेट में जा रहा है और इससे स्किन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, कोलन कैंसर, ब्रेन डैमेज, नर्वस सिस्टम को नुकसान हो रहा है. ऐसे आम खाना सेहत के लिए खतरनाक हैं.

कैसे करें केमिकल वाले आम की पहचान
1- सबसे पहली पहचान है कि केमिकल से पके आमों का रंग कई ज्यादा पीला और कही हरा दिखता है.
2- नेचुरल तरीके से जो आम पकाए जाते हैं उनमें हरे धब्बे नहीं दिखाई देतेहैं.
3- आप हरे रंग के धब्बे दिखने वाले आमों से दूर रहें. ये केमिकल से पके आम होते हैं.
4- केमिकल से पकाए हुए आम अंदर से कहीं पीले तो कहीं सफेद दिखते हैं.
5- नेचुरल तरीके से पके आम अंदर से पूरी तरह से पीले होते हैं.
6- केमिकल वाले आम खाने से मुंह का स्वाद कसैला हो जाता है और मुंह में जलन भी हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss with Mango: सही समय और तरीके से खाएंगे आम तो घट सकता है आपका वजन, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget