एक्सप्लोरर

भारत में वायरस नहीं है सबसे बड़ा जानलेवा बल्कि इन बीमारियों से होती है सबसे ज्यादा मौत

30 साल पहले भारत में सबसे आम पांच बीमारियों में संचारी थी और आधी से मौत की वजह बनती थीं. लेकिन, अब भारत में मौत की टॉप पांच वजहों में तीन गैर-संचारी बीमारियां हैं. मेटाबोलिक बीमारी जैसे डायबिटीज या हाईपरटेंशन का खतरा 25 से 35 साल की उम्र में चार गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा, 35 से 45 साल की उम्र होने पर तीन गुना खतरे में वृद्धि हो जाती है.

गैर-संचारी रोग एक गैर संक्रामक स्वास्थ्य की स्थिति होती है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलते. ये दीर्घकालीन समय तक भी रहता है. उसे पुरानी या क्रोनिक बीमारी के नाम से भी जाना जाता है. गैर-संचारी बीमारियां हर उम्र, धर्म देश के लोगों को प्रभावित करती है. उसका अक्सर संबंध बुजुर्गों से जोड़ा जाता है. गैर-संचारी बीमारियां जैसे हाईपरटेंशन और डायबिटीज भारत में वायरस के मुकाबले सबसे ज्यादा जानलेवा हैं. हर तीन मौत के पीछे ये बीमारियां मौटे तौर पर दो मौत की जिम्मेदार पाई गई हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 10 फीसद आबादी इस तरह की बीमारी से पीड़ित है. भारत में 1990 के दशक से लेकर गैर-संचारी बीमारियां संक्रामक बीमारियों के मुकाबले सबसे बड़ी जानलेवा साबित हुई हैं. 2017 में उन बीमारियों के चलते 6.3 मिलियन भारतीयों की मौत हुई यानी उस साल होनेवाली सभी मौतों में करीब दो-तिहाई आंकड़ा शामिल रहा.

इसके अलावा विश्व स्तर पर होनेवाली गैर-संचारी बीमारियों से मौत के पीछे भारत मात्र 15.3 फीसद के लिए उत्तरदायी है. 21 राज्यों में 2 लाख लोगों पर किए गए रिसर्च से चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया कि हर 10 भारतीयों में से एक शख्स गैर-संचारी रोग से पीड़ित है और इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली और पर्यावरणीय स्थितियां हैं.

कुछ राज्यों में हर चौथा शख्स गैर-संचारी रोग से पीड़ित है लिस्ट में सबसे ज्यादा ओड़िशा के लोग 27.2 फीसद गैर-संचारी रोग से पीड़ित पाए गए, उसके बाद त्रिपुरा में 26.3 फीसद और असम में 22.3 फीसद का खुलासा हुआ. गैर-संचारी बीमारियों में हाईपरटेंशन, पाचन रोग और डायबिटीज सबसे ज्यादा प्रचलित हैं.

सबसे बड़े गैर-संचारी रोग की सबसे खराब स्थिति वाले राज्य पुडुचेरी में हाईपरटेंशन की प्रचलित दर 11.5 फीसद, ओड़िशा में 9.4 फीसद और आंध्र प्रदेश में 8.5 फीसद है. ओड़िशा में पाचन रोग का प्रचलित दर 15.9 फीसद, त्रिपुरा में 7.6 फीसद और बिहार में 5.1 फीसद है. पुडुचेरी में डायबिटीज की प्रचलित दर 9.3 फीसद, तमिलनाडु में 6.6 फीसद और केरल में 5.9 फीसद है.  76 फीसद भारतीयों में गैर संचारी-रोग का सबसे बड़ा जोखिम कारक खराब वायु गुणवत्ता है, उसके बाद प्रचलित दर में कम शारीरिक गतिविधि का नंबर 66.5 फीसद है जबकि खराब डाइट का आंकड़ा 55 फीसद पाया गया.

भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित गैर-संक्रामक रोग का प्रतिशत हाईपरटेंशन का 3.6 फीसद, पाचन रोग 3.2 फीसद, डायबिटीज का 2.9 फीसद, सांस का रोग 1.8 फीसद है. रिपोर्ट में बताया गया है कि संपूर्ण रूप से पुरुषों को गैर-संक्रामक रोग विशेषकर डायबिटीज और दिल की बीमारी से पीड़ित होने का ज्यादा खतरा है जबकि महिलाओं में हाईपरटेंशन ज्यादा आम है. गैर-संचारी बीमारियां तुलनात्मक रूप से सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में कम प्रचलित हैं

जानिए क्या है प्रोबायोटिक फूड, इनके सोर्स और आपको खाना क्यों है जरूरी

जानिए क्या है प्रोबायोटिक फूड, इनके सोर्स और आपको खाना क्यों है जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget