एक्सप्लोरर

गिलोय का काढ़ा पीते हैं तो हो जाएं सावधान, इम्यूनिटी बूस्टर तो है पर लिवर को पहुंचा सकता है नुकसान

कोरोना काल में लोगों ने इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए तुलसी, गिलोय और अलग-अलग काढ़े का खूब इस्तेमाल किया था. अब, एक ताजा रिसर्च में बताया गया है ये आपके लिवर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है.

लिवर मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है और सेहत और लंबी जिंदगी के लिए जरूरी है कि लिवर की सेहत को बनाए रखा जाए क्योंकि ये महत्वपूर्ण शारीरिक काम करता है. वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के समय इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ाने से लेकर, ब्लड छानने, बेकार पदार्थों का निवारण, प्रोटीन निर्माण, पूरे शरीर में दवाइयों का ले जाने तक, लीवर इन महत्वपूर्ण कामों को सुविधाजनक बनाता है. 

गिलोय का काढ़ा लिवर को कर सकता है नुकसान 

कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो वर्षों में मेडिकल बिरादरी ने कोविड-19 के जोखिम को कम करने के लिए अपनी इम्यूनिटी लेवल बढ़ाने पर जोर दिया है. कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए लोगों ने देसी दवाइयों के सभी प्रकार का इस्तेमाल किया. ऐसा ही इम्यूनिटी बढ़ानेवाला तरीका आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का मिश्रण रहा है. गिलोय, जिसे कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ प्रभावी समझा गया था, उसकी मंजूरी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिका ने उपचारात्मक उद्देश्यों के लिए दी थी. आयुष मंत्रालय की तरफ से भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय को अनुशंसित वैकल्पिक दवाओं में शामिल किया गया था.लेकिन, ताजा रिसर्च में चेताया गया है कि गिलोय का काढ़ा लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है. 

लिवर की सेहत और गिलोय के बीच क्या है संबंध?

गिलोय एक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों की तैयारी में किया जाता है. उसमें विटामिन सी और मिनरल्स होते हैं, और वायरल बुखार के खिलाफ इम्यूनिटी लेवल बढ़ाने के लिए जाना जाता है. जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड एक्सपीरिमेंटल हेपाटोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, बहुत ज्यादा गिलोय का काढ़ा पीने से लिवर टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है. दरअसल, महामारी के दौरान लोग भूल गए कि जड़ी-बूटी का मिश्रण संतुलित मात्रा में पीया जाना था. अनुमान लगाया जाता है कि इसका कारण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रक्रिया है जिसमें प्राचीन जड़ी-बूटियों की रसायनिक प्रतिक्रिया या उनका दूसरी दवाइयों के साथ परस्पर प्रभाव है.

रिसर्च से पता चलता है कि गिलोय से इम्यून रिस्पॉन्स के कारण टॉक्सिक हो लिवर सकता है. ये उस वक्त होता है जब शरीर का इम्यून सिस्टम बीमारी का कारण बननेवाले वायरस या बैक्टीरिया के बजाए अपने सेल्स और टिश्यू पर हमला करने लगे. सितंबर से दिसंबर 2020 के बीच गिलोय से जुड़े लिवर के नुकसान वाले छह मामले देखे गए थे. डॉक्टर के पास आनेवाले मरीजों ने पीलिया और सुस्ती की शिकायत की. व्यापक जांच-पड़ताल के बाद पाया गया कि सभी मरीजों ने पूर्व में गिलोय का काढ़ा इस्तेमाल किया था. बायोप्सी रिपोर्ट में सामने आया कि लिवर के नुकसान का संबंध गिलोय का सेवन हो सकता है. 

कोविड के बाद ऑक्सफोर्ड वैज्ञानिकों का निशाना HIV, शुरू किया वैक्सीन का मानव परीक्षण

Mango Leaves Benefits: न सिर्फ आम बल्कि उसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget