एक्सप्लोरर

घर की सफाई करते वक्त रहें सावधान, ये 6 जहरीले सामान हो सकते हैं हानिकारक

घर की साफ सफाई में इस्तेमाल होने वाले ये ऐसे प्रोडक्ट हैं जिनका इस्तेमाल हम सभी करते हैं. लेकिन इससे स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. आइये जानते हैं आप कैसे खुद को और अपने परिवार को इन जहरीले प्रोडक्ट से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं.

कहा जाता है जिस घर में साफ सफाई रहती है उस घर में लक्ष्मी का वास होता है. यही वजह है कि भारतीय घरों में हर रोज साफ सफाई होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं घर को साफ सुथरा बनाते वक्त हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं.

घर में साफ सफाई करने वाले कई प्रोडक्ट आपकी हेल्थ के लिए जहर का काम करते हैं. ऐसे में इन प्रोडक्ट्स बचाव करना जरूरी है. आज हम आपको ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल ज्यादतर सभी घरों में होता है लेकिन सफाई करते वक्त न तो हम जरूरी सावधानी बरतते और ना ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते है. आइये जानते हैं ऐसी कौन सी चीज हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं.

1- ड्रेन क्लीनर अक्सर घरों में नालियां जाम हो जाती है. इन्हें साफ करने के लिए हर कोई ड्रेन क्लीनर का इस्तेमाल करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी ड्रेन क्लीनर में लाइ और सल्फ्यूरिक एसिड होता है. जो आपकी त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं. ड्रेन क्लीनर से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है. अगर गलती से ये आपके मुंह में चला जाए तो आपकी किडनी और डाइजेशन सिस्टम को नुकासन पहुंचा सकता है. अगर कोई इसे खा ले तो इससे जान भी जा सकती है. इसलिए घर में ड्रेन क्लीनर का इस्तेमाल करते वक्त बहुत सावधानी बरतें. इसका इस्तेमाल करते वक्त अपने चेहरे, हाथों और आंखों को पूरी तरह से कवर कर लें.

2- टॉयलेट क्लीनर टॉयलेट को साफ करने के लिए जिस क्लीनर का इस्तेमाल किया जाता है वो आपको कई बीमारियों की सौगात दे सकता है. इसमें मौजूद एसिड की वजह से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में पानी, स्किन बर्न और कई दूसरी बीमारी का खतरा रहता है. कोशिश करें ऐसा टॉयलेट क्लीनर इस्तेमाल करें जिसमें 10 प्रतिशत ही एसिड हो. टॉयलेट साफ करते वक्त बच्चों को दूर रखें और चेहरे और आंख को अच्छी तरह से कवर कर लें.

3- कार्पेट क्लीनर घरों में बिछने वाले कार्पेट या गलीचों को नियमित रूप से काफ करना पड़ता है लेकिन ये क्लीनर आपकी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. कार्पेट क्लीनर से आपको कैंसर, लीवर को नुकसान, चक्कर आना, भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सांस के मरीजों और बच्चों को क्लीनिंग करते वक्त दूर रखें. कार्पेट क्लीनर का इस्तेमाल करते वक्त पंखा जरूर चलाएं. क्लीनिंग करते वक्त घर की खिड़कियां खोल लें. ताकि आपको सांस लेने में ज्यादा परेशानी न हो.
4- एयर फ्रेशनर  घरों में खुशबू फैलाने वाला एयर फ्रेशनर भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है. एयर फ्रेशनर में काफी मात्रा में फार्मलाडेहाइड, पेट्रोलियम डिस्टिलेट्स, पी-डाइक्लोरोबेंजीन और एरोसोल रसायन पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसमें मौजूद रसायन आग को काफी जल्दी पकड़ते हैं इसलिए इसे आग से हमेशा दूर रखना चाहिए.
5- अमोनिया अमोनिया का इस्तेमाल पूरी सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. अमोनिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा, आंख, गले और नाक में जलन हो सकती है. इसके अलावा अमोनिया किसी भी चीज को खराब कर सकता है. कोशिश करें कि खुली हवा में ही अमोनिया का इस्तेमाल किया जाए.
6- ब्लीच साफ सफाई के लिए इस्तेमाल होना वाला ब्लीच आपको ज्यादातर सभी घरों में मिल जाएगा. लेकिन ये ब्लीच आपकी नाक, त्वचा, आंख और गले में जलन पैदा कर सकता है. ब्लीच को छूने से आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते हो सकते हैं. अगर कोई गलती से इसे खा ले तो पेट और पाचनतंत्र को बहुत नुकसान हो सकता है. जब भी आप ब्लीच का इस्तेमाल करें तो खुली जगह पर ही करें.Chanakya Niti: जीवन में बड़ा बनना है तो भगवान शिव से लें प्रेरणा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Chicken Naan Recipe: चिकन नान खाने के लिए क्यों जाना होटल? घर पर मिनटों में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
चिकन नान खाने के लिए क्यों जाना होटल? घर पर मिनटों में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Breast Size: बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
Gold Jewellery Cleaning: सुनार भी रह जाएगा दंग! घर की इस 1 सस्ती चीज से 1 मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे सोने के गहने
सुनार भी रह जाएगा दंग! घर की इस 1 सस्ती चीज से 1 मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे सोने के गहने

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Video: पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget