एक्सप्लोरर

पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट ने 'एंटी-डैंड्रफ शैंपू' को बताया बालों के लिए खतरनाक, जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने एंटी-डैंड्रफ शैंपू को बालों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है. उनका कहना है कि इस शैंपू के इस्तेमाल से आपके बालों और जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

Anti Dandruff Shampoo Side Effects: डैंड्रफ बालों में होने वाली एक आम समस्या है, जिसका कभी न कभी लगभग सभी ने सामना किया है. डैंड्रफ की वजह से न सिर्फ बाल डैमेज होने लगते हैं, बल्कि टूटना भी शुरू हो जाते हैं. इनकी वजह से सिर में खुजली भी होने लगती है. ज्यादातर लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. अब सवाल उठता है कि क्या एंटी-डैंड्रफ शैंपू आपके बालों के लिए फायदेमंद है या नहीं? दरअसल पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने एंटी-डैंड्रफ शैंपू को बालों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है. उनका कहना है कि इस शैंपू के इस्तेमाल से आपके बालों और जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

हाल ही में शेयर अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जावेद हबीब ने एंटी-डैंड्रफ शैंपू को बालों के लिए नुकसानदेह बताया. उन्होंने कहा कि अगर आप इस शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. क्योंकि बालों में ज्यादा एंटी-डैंड्रफ शैंपू लगाने से आपकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं और तो और आपके बाल भी खराब हो सकते हैं. इस शैंपू के इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं. इसलिए इनको ज्यादा यूज करने से आपको बचना चाहिए.

कितनी बार यूज कर सकते हैं एंटी-डैंड्रफ शैंपू?

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब कहते हैं कि किसी को भी एंटी-डैंड्रफ शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे डैंड्रफ जाए न जाए, लेकिन बालों की समस्याएं जरूर शुरू हो जाएंगी. अगर आप एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हफ्ते में केवल दो बार ही करें. जितना कम आप एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करेंगे, उतना ही कम नुकसान आपके बालों को पहुंचेगा. 

एंटी-डैंड्रफ शैंपू का रेगुलर इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

1. ड्राई हो जाएंगे बाल: एंटी-डैंड्रफ शैंपू आपके बालों को ड्राई कर सकता है. इसके इस्तेमाल से आपको अपने बाल रूखे और बेजान लग सकते हैं. ये शैंपू आपके बालों से नमी को छीन सकता है और उन्हें दोमुंहे बना सकता है. ड्राई बालों के साथ झड़ने की समस्या अक्सर देखी जाती है. यही वजह है कि इस शैंपू का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए. 

2. बिगड़ सकता है स्कैल्प का पीएच: एंटी-डैंड्रफ शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से आपके स्कैल्प का पीएच बिगड़ सकता है. इसकी वजह से आपके बालों को कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अपने पेट्स को चूमना पड़ सकता है भारी! जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकती हैं कई बीमारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget