एक्सप्लोरर

सस्ते में मिलने वाले फिटकरी को मामूली समझने की न करें भूल, जानिए ये हैं फायदे

महिलाएं चेहरे के गैर जरूरी बालों से परेशान नजर आती हैं. उससे छुटकारा हासिल करने के लिए हर हफ्ते वैक्सिंग, थ्रेडिंग के लिए पार्लर का रूख करती हैं. अनावश्यक बालों के खात्मे के लिए फिटकरी का इस्तेमाल निहायत मुफीद है.

फिटकरी को मामूली समझने की भूल मत कीजिए. उसके इस्तेमाल से सेहत और खूबसूरती पर हैरतअंगेज फायदे हासिल होते हैं. बाजार में आसानी से मिलनेवाली फिटकरी के बारे में अक्सर लोग नावाकिफ होते हैं. उसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में पानी साफ करने के लिए भी किया जाता है क्योंकि उसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.

महिलाएं चेहरे के गैर जरूरी बालों से परेशान नजर आती हैं. उससे छुटकारा हासिल करने के लिए हर हफ्ते वैक्सिंग, थ्रेडिंग के लिए पार्लर का रूख करती हैं. अनावश्यक बालों के खात्मे के लिए फिटकरी का इस्तेमाल निहायत मुफीद है. फिटकरी अवांछित बालों को स्किन से हटाने के अलावा झुर्रियों और दाग का खात्मा करता है. सस्ते में मिलनेवाले फिटकरी के चंद नुस्खों को जानना दिलचस्पी से खाली नहीं होगा.

चेहरे के अवांछित बालों की सफाई

महिलाएं अगर चेहरे पर मोटे और काले बालों से पिंड छुड़ाना चाहती हैं, तो फिटकरी पीस कर सुरक्षित कर लें. अब उसे रोजाना पानी के साथ बराबर मात्रा में घोल कर रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं. खासकर थ्रेडिंग या वैक्सिंग करते वक्त अपने चेहरे पर जरूर लगाएं. हफ्ते में कम से कम तीन बार इसी तरह करने से चेहरे के अनचाहे बालों की वृद्धि में कमी आएगी. फिटकरी से प्रत्यक्ष गीले चेहरे पर मसाज भी किया जा सकता है.

कील-मुहांसों और दानों से दे निजात

कील, मुहांसों और दानों से निजात हासिल करने के लिए फिटकरी को फीस कर पानी में शामिल करें. उसके बाद दानों और कील-मुहांसों पर लगाकर 20 मिनट रहने दें और बाद में चेहरा धो लें. इस प्रक्रिया को रोजाना की बुनियाद पर करें. फिटकरी लगने की सूरत में अगर जलन महसूस हो, तो तत्काल चेहरा धो लें और ये नुस्खा आगे मत दोहराएं.

झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद

झुर्रियों से छुटकारा के लिए फिटकरी के एक छोटे टुकड़े को गीला कर आहिस्ता-आहिस्ता अपने चेहरे पर रगड़ें. कुछ देर बाद गुलाब रस से चेहरा को धो लें और उसके बाद मॉस्चेराइजर का इस्तेमाल करें.

नक्सीर फूटने पर कारगर है फिटकरी

गर्मी में अक्सर बच्चों और बड़ों की नक्सीर फूटने लगती है. समस्या सामने आने पर फिटकरी को पानी में घोलकर उसके कतरे नाक में टपकाएं. उससे जल्द आराम मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

खुश्की का भी इलाज करे फिटकरी 

सर्दी के मौसम में खुश्की हर शख्स की समस्या होती है. सिर में खुश्की होने पर शैंपू के साथ एक चुटकी फिटकरी और नमक मिलाकर सिर धोने से खुश्की का खात्मा होगा.

फटी एड़ियों के लिए पाया गया मुफीद

फिटकरी को तवे पर इतना गर्म करें कि पिघलकर नरम और भुरभुरी हो जाए. अब उसे ठंडा होने पर नारियल के तेल में मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाने से एड़ियां साफ-सुथरी और मुलायम हो जाएंगी.

Bird Flu: समझिए एवियन इन्फ्लुएन्जा के संकेत और लक्षणों को, किसे है संक्रमण का ज्यादा खतरा

रिसर्च में खुलासा- पुराने के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है नया कोरोना स्ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget