एक्सप्लोरर

Alia Bhatt ने लिया चाय और कॉफी छोड़ने का फैसला, जानें क्या है इसकी वजह

हाल ही में आलिया भट्ट ने यह खुलासा किया है कि वह सुबह उठकर चाय या कॉफी नहीं पीती हैं. हालांकि वह पहले ऐसा किया करती थी.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं. उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनकी छोटी से छोटी बात भी सुर्खियां बन जाती है.  मीडिया की रिपोट्स के मुताबिक हाल ही में आलिया भट्ट ने यह खुलासा किया है कि वह सुबह उठकर चाय या कॉफी नहीं पीती हैं. हालांकि वह पहले ऐसा किया करती थी. आलिया के फैंस यह जरूर जानना चाहेंगे की उन्होनें ऐसा क्यों किया.

मीडिया की खबरों के मुताबिक आलिया का सुबह उठकर चाय या कॉफी न पीने का फैसला स्किन केयर से जुड़ा हुआ है. आलिया के मुताबिक उन्होंने सुबह चाय या कॉफी न लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आलिया बताती हैं कि बहुत जरूरी होने पर या मूड होने पर कभी कभार वह इन दोनों ड्रिंक्स का सेवन करती हैं.

बता दें चाय और कॉफी में कैफीन होता है जोकि आपकी त्वचा को हानि पहुंचाता है. कैफीन शरीर में पहुंचने के बाद जिस तरह का असर आपकी बॉडी पर डालता है, वह आपकी त्वचा के प्राकृतिक ग्लो को कम करने का काम करता है.

कॉफी पीने पर इसमें मौजूद कैफीन ऐक्ने की समस्या के लिए सीधे तौर पर  जिम्मेदार नहीं होता है. लेकिन अगर किसी को ऐक्ने की समस्या है तो कैफीन इस प्रॉबलम को और बढ़ा सकता है.

कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन जैसे, कॉर्टिसोल के बढ़ने की वजह बन जाता है. इससे आपका तनाव बढ़ता साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं.

शरीर में अधिक मात्रा में कैफिन कॉर्टिसोल हॉर्मोन को बढ़ाता है. शरीर के अंदर कॉर्टिसोल हॉर्मोन अधिक होने पर त्वचा में प्राकृतिक ऑइल बनाने वाली ग्लैंड्स अधिक ऐक्टिव हो जाती हैं. इससे त्वचा का प्राकृतिक ऑइल अधिक बनने लगता है. इसकी वजह से त्वचा पर ऐक्ने और पिंपल्स की समस्या बढ़ती है.

बात अगर उनकी करें जो रोज कॉफी भी पीती हैं और अपने स्किन को लेकर भी सजग हैं. तो वे कॉफी की मात्रा काफी कम कर दें. एक टाइम में जीतनी कॉफी पीती हैं उसकी आधी कर दें. पानी और जूस की मात्रा बढ़ा दें. अपनी त्वचा को समय-समय पर अच्छी तरह साफ करें. दिन में दो बार स्किन केयर रूटीन फॉलो करें. सुबह और रात को सोने से पहले. अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

वैसे यहां यह बताना दिलचस्प होगा कि त्वचा पर कैफीन यानी कॉफी का मास्क या फिर कॉफी का स्क्रब लगाना स्किन के लिए बहुत अच्छा है. इससे त्वचा सुंदर और साफ होती है. यानि अगर आप अपनी स्किर का ध्यान रखना चाहती हैं तो कैफीन का सेवन शरीर पर तो करें लेकिन शरीर के अंदर कैफीन की कम से कम मात्रा जाए इसकी कोशिश करें.

यह भी पढ़ें:

ये है Nushrat Bharucha की खबूसूरती का राज, एक्ट्रेस ने बताए ब्यूटी और स्किन केयर सीक्रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget