एक्सप्लोरर

Study With Job: नौकरी के साथ करना चाहते हैं पढ़ाई,नहीं मैनेज हो रहा टाइम,अपनाएं ये स्मार्ट तरीका

How To Manage Time:बहुत से लोग होते हैं जो नौकरी के साथ किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी या फिर डिस्टेंस लर्निंग के ज़रिए अपनी आगे की पढ़ाई करते हैं.लेकिन उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचता है.

Smart Study: ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो नौकरी के साथ किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं या फिर डिस्टेंस लर्निंग के ज़रिए अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं.लेकिन पढ़ाई के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचता है. हम अपनी इस स्टोरी में बताएंगे कि कैसे कम समय का बेहतर उपयोग करके नौकरी के साथ भी पढ़ाई की जा सकती है-

करना होगा थोड़ा-सा खर्चा-

इसके लिए आपको एक टेबलेट खरीदना होगा. जरूरी नहीं है कि आप बहुत महंगा खरीदें. मध्यम रेंज में भी कई कंपनियों के अच्छे टेबलेट मिलते हैं. टेबलेट का आकार भी उसे कहीं भी ले जा सकने में दिक्कत नहीं करता. हालांकि आपका काम तो स्मार्टफोन से भी चल सकता है लेकिन उसमें नोट्स बनाने में आपको दिक्कत होगी.

एप के जरिए स्मार्ट स्टडी-

अपने टेबलेट में आप कोई भी एक अच्छा एप डाउनलोड कर लें जिसमें नोट्स बनाए जा सकें. जहां तक मेरा सुझाव है तो माइक्रोसॉफ्ट का OneNote एक बेहतर विकल्प है. इसमे आप अलग विषयों और टॉपिक्स के हिसाब से नोट्स बना सकते हैं.इसमें किसी भी टॉपिक या चैप्टर को ढूँढने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है.

सिर्फ कीवर्ड डालने भर से आप उस टॉपिक पर पहुँच जायेंगे.इस एप में आप अपने हर चैप्टर के पेज को अलग रंग दे सकते हैं.इससे आपकी पढ़ाई और दिलचस्प हो जायेगी. इसकी एक खासियत ये भी है कि इसमें आप अपने टॉपिक से संबंधित इंटरनेट पर उपलब्ध किसी सामग्री का लिंक उस टॉपिक के साथ डाल सकते हैं.

कहीं भी-कभी भी पढ़ाई-

अगर आपके पास टेबलेट है और उसमें OneNote या उसके जैसा कोई एप है तो आप कहीं भी-किसी भी समय अपनी पढ़ाई कर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर दिल्ली में मेट्रो से या बस से सफर करके अपने ऑफिस या कहीं और आते-जाते हैं तो आप वहां भी इस दौरान पढ़ाई कर सकते हैं और नोट्स बना सकते हैं.

टाइम टेबल बनाना भी जरूरी-

ऑफिस के काम के बाद आपके पास जो समय बचता है उसका सही सदुपयोग जरूरी है इसके लिए आपको एक टाइम टेबल बनाना होगा. टाइम टेबल ऐसा भी ना हो कि उस पर अमल करना मुश्किल हो जाए. खुद को समय देना भी जरूरी है.

इंटरनेट की लें मदद-

पढ़ाई में अपडेट रहने और कम समय में जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करें. हालांकि सोर्स की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है.इसके अलावा ऑफिस से साप्ताहिक छुट्टियों के दौरान आप पढ़ाई को थोड़ा ज्यादा समय देकर अपनी पढ़ाई बेहतर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-RBI इसी साल ही जारी करेगा डिजिटल करेंसी, क्या होगा इससे फायदा, जानिए जरूरी बातें

      Chandragupta Maurya :जानिए क्या होता है सल्लेखना का मतलब, जिसके जरिए चन्द्रगुप्त मौर्य ने त्यागे थे अपने प्राण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget