एक्सप्लोरर

राजस्थान : पिछले कुछ ही दिनों में हो गई हजारों विदेशी पक्षियों की मौत

जानकारी के मुताबिक 20 से 25 अलग अलग प्रजातियों के करीब एक हजार पक्षियों की मौत होना बताया जा रहा है. इसके अलावा कुछ पक्षियों की हालत ऐसी है कि वे अपने जगह से उठ भी नहीं पा रहे हैं.

नई दिल्ली: सर्दी शुरू होते ही राजस्थान में विदेशी पक्षी आने लगते हैं. लेकिन इस बार प्रदेश में इन विदेशी पक्षियों की मौत का ताज़ा मामला सामने आया है. पिछले कुछ दिनों में यहां हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों की मौत हो चुकी है.

दरअसल सांभर झील क्षेत्र में कोच्या की ढाणी के पास हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक 20 से 25 अलग अलग प्रजातियों के करीब एक हजार पक्षियों की मौत होना बताया जा रहा है. इसके अलावा कुछ पक्षियों की हालत ऐसी है कि वे अपने जगह से उठ भी नहीं पा रहे हैं. पक्षियों की मौत का ये सिलसिला करीब 15 दिन से जारी है. हांलाकि इन पक्षियों की मौत की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन लोग अपने कयासों से पक्षियों की मौत के अलग अलग कारण बता रहे हैं.

वहीं दूदू एसीएफ संजय कौशिक की मानें तो पक्षियों की मौत शिकार करने से नहीं हुई है. उनका कहना है कि ऐसा लगता है जैसे स्थान विशेष पर पानी में कुछ ऐसा पदार्थ हो सकता है जिससे इनकी मौत हो गई हो. कयास ये भी लगाया जा रहा है कि किसी पक्षी में ऐसी कोई बीमारी हो सकती है जो इन पक्षियों में फैल रही हो, जिसकी वजह से इन पक्षियों की मौत हो रही है. दूसरी तरफ सांभर तहसीलदार का कहना है कि जयपुर से मेडिकल टीम को भी बुला लिया गया है. पक्षियों के मरने के कारणों के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. पोस्टमार्टम के बाद ही पक्षियों की मौत की असली वजह सामने आएगी.

आपको बता दें कि सर्दियां आते ही राजस्थान में दूर-दूर से विदेशी पक्षी आना शुरू हो जाते हैं. प्रदेश के भरतपुर के घना पक्षी विहार इन पक्षियों को देखने के लिए पर्यटक देश प्रदेश से आते हैं और सर्दियों का मौसम खत्म होते ही ये पक्षी अपने देश वापस लौट जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget