एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़इंडियाPICTURES: बारिश से सुधरी दिल्ली की हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में चली सर्द हवाएं
PICTURES: बारिश से सुधरी दिल्ली की हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में चली सर्द हवाएं
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 29 Nov 2019 01:30 PM (IST)
1/13

पिछले दो दिनों के अंदर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हुई. कई जगह ओले गिरने की खबरें भी सामने आईं. बारिश से एक तरफ जहां सर्दी बढ़ी वहीं, दूसरी और दिल्ली की प्रदूषित हवा काफी साफ हुई है. दिल्ली का आसमान अब काफी हद तक साफ नज़र आने लगा है. वहीं अगर पहड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है. पर्यटक इस बर्फबारी का पूरा लुफ्त उठा रहे हैं. हालांकि बर्फबारी ने उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है. देखें तस्वीरें.
2/13

इसके अलावा, बारिश के साथ ही तापमान में आई कमी ने ठंड शुरू होने के संकेत दिए हैं.
3/13

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में हुई बारिश और गरज के बाद सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम स्तर 121 तक आ गया.
4/13

राजधानी दिल्ली में सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं. सर्द हवाओं के साथ ही रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से ठंड बढ़ गई है.
5/13

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत पर्यटन स्थल कल्पा बर्फ की चादर में लिपट गया है, और इससे पर्यटकों के बीच खुशी की लहर है.
6/13

राज्य में और अधिक बर्फबारी होने की संभावना है.
7/13

शिमला और मनाली शहरों में क्रमश: 9 मिलीमीटर और 2 मिलीमीटर बारिश हुई.
8/13

यहां से लगभग 65 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में हल्की बर्फबारी हुई.
9/13

राज्य में केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
10/13

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार के बाद मौसम शुष्क रहेगा, क्योंकि क्षेत्र पर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाएगा
11/13

राज्य के निचले इलाकों जैसे सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश से तापमान में गिरावट आई है.
12/13

लाहौल और स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और सिरमौर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार रात से हल्की बर्फबारी हो रही है.
13/13

शिमला से लगभग 250 किलोमीटर दूर किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज होने के साथ 32 सेंटीमीटर की बर्फबारी हुई.
Published at : 29 Nov 2019 10:35 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
इंडिया
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन
इंडिया
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इंडिया
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'























