एक्सप्लोरर

बेटियों के लिए सैनिक स्कूलों में दाखिले का मौका, 2020-2021 के लिए एडमिशन प्रक्रिया चालू

सैनिक स्कूल इस बार बालिकाओं को मौका दे रहे हैं. कक्षा 6 से 9 तक में अगर आप अपनी बच्ची का दाखिला कराना चाहते हैं तो ये खबर आपको पढ़नी चाहिए.

नई दिल्ली: सैनिक स्कूलों में दाखिले की तैयारी की शुरुआत हो गई है. अगर आप भी अपने बच्चों को प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाने की रखते हैं चाहत, तो जान लीजिए ये खबर. सत्र 2020-2021 के लिए पांच सैनिक स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चालू है. मगर इस बार अभी सिर्फ बालिकाओं को मौका मिल रहा है. चंद्रपुर (महाराष्ट्र), बीजापुर(कर्नाटक), कोडागू(कर्नाटक), कलिकिरी(आंध्र प्रदेश) और घोड़ाखल(उत्तराखंड) में स्थित सैनिक स्कूल बालिकाओं को मौका दे रहे हैं.

www.sainikschooladmission.in पर जाकर आप ज्यादा जानकारी पा सकते हैं. आप चाहें तो फोन नंबर 7827969316 और 7827969318 पर भी सोमवार से शनिवार तक ऑफिस के कार्य अवधि में सूचना ले सकते हैं.

रक्षा मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद बालिकाओं को मिल रहा मौका

आपको बता दें कि 2019 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चरणबद्ध तरीके से सैनिक स्कूलों में गर्ल चाइल्ड के दाखिले से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी दी थी. जिसे 2020-2021 सत्र के लिए देश के पांच सैनिक स्कूलों में लागू किया जा रहा है.

सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए शर्त- 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच बालिका का जन्म हो. सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी. जिसमें गणित के 50 सवाल, सामान्य जानकारी के 25 सवाल, भाषा के 25 सवाल और बुद्धिमता के 25 सवाल पूछे जाएंगे. एक ही सवाल के कई उत्तरों में से किसी एक सही जवाब का विकल्प चुनना होगा. चयन के लिए लिखित परीक्षा में मेरिट और शारीरिक रूप से फिट होने को आधार बनाया गया है.

स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के साथ मॉडल प्रश्नपत्र भी जारी कर दिया गया है. सैनिक स्कूल में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2019 है. जबकि परीक्षा 5 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget