एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: NDA में फूट, सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने BJP के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

झारखंड में बीजेपी और आजसू गठबंधन की सरकार है. इस चुनाव में आजसू ने बीजेपी से सीट पर सहमति नहीं बनने के बाद उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं जहां से बीजेपी ने भी प्रत्याशी की घोषणा की है.

रांची: झारखंड में एनडीए टूट की कगार पर है. रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के बाद अब ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने अपने तेवर दिखाए हैं और 12 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इनमें से 3 सीट पर कल बीजेपी ने भी उम्मीदवार उतारे थे. आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे.

उनके अलावा रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति, हुसैनाबाद से शिवपूजन मेहता, गोमिया से लंबोदर महतो, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी और चंदनकियारी से उमाकांत रजक को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, सिमरिया से मनोज चंद्रा, चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा और सिंदरी से सदानंद महतो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

रांची में आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई पार्टी की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं.

बीजेपी के उम्मीदवार बीजेपी ने रविवार को 52 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. बीजेपी चक्रधरपुर से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सिमरिया से किसुन कुमार दास और सिंदरी से इंद्रजीत महतो को प्रत्याशी के रूप में उतारने की घोषणा की है.

बता दें कि अब तक सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और आजसू में से किसी ने औपचारिक घोषणा नहीं की है. इस संबंध में पूछे जाने पर आजसू प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को सुदेश महतो संवाददाता सम्मेलन में इन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे और सीट बंटवारे को लेकर बात रखेंगे.

झारखंड चुनाव: BJP ने 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी के साथ गठबंधन टूटने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "सीट बंटवारे की नहीं, सीट जीतने की बात है. आजसू ने यह चुनाव मजबूरी में नहीं मजबूती से लड़ने का निर्णय लिया है." हाल ही में एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था कि अगर बीजेपी से बात नहीं बनती है तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे. एलजेपी ने 6 सीटों की मांग की है. चिराग पासवान के मुताबिक वे सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है.

साल 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 37 सीटें जीती थी, और उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने पांच सीटें जीती थी. दोनों गठबंधन सहयोगियों की सीटों की संख्या 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों से अधिक थी.

झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और पहले चरण के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को है. तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के मतदान क्रमश: 12, 16 और 19 दिसंबर को होंगे. मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

झारखंड चुनाव: नक्सली कुंदन पाहन को चुनाव लड़ने की इजाजत मिली, पूर्व मंत्री की हत्या के मामले में जेल में है बंद

महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य में एनडीए में फूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, बातचीत-डिप्लोमेसी की अपील की
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, बातचीत-डिप्लोमेसी की अपील की
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget