एक्सप्लोरर

दुनिया की कई महाशक्तियां नहीं कर पाई जो काम, भारत ने संभव कर दिखाया, 90% रेल विद्युतीकरण पूरा

भारत ने अपने दूर दराज के क्षेत्र में भी विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया है. भारत में 100 प्रतिशत रेलवे के विद्युतीकरण होने के साथ ग्रीन एनर्जी के साथ यात्रा करने वाला दुनिया का पहला देश हो जाएगा.

दुनिया भर में रेलवे यातायात का सबसे अच्छा और आसान साधन है. यात्रा के उद्देश्य के अलावा माल की ढुलाई आदि का कार्य भी रेलवे के माध्यम से की जाती है. रेलवे से आसान, सामान ढुलाई और यात्रा के लिए कोई और साधन नहीं हो सकता. भारत के अलावा कई देशों में रेलवे की व्यवस्था है. भारत में सन 1854 में पहली यात्री ट्रेन हावड़ा स्टेशन से 24 मील की दूरी पर हुगली के लिए चलाई गई थी. उसके बाद 1856 को मद्रास रेलवे कंपनी द्वारा रेलवे का इंजन का कारखाना भी खोला गया. उस समय के बाद से लगातार भारतीय रेलवे ने तरक्की की है. वैश्विक स्तर पर देखा जाए ते सबसे अधिक लंबाई रेलवे की संयुक्त राज अमेरिका की है. उसके बाद चीन और रूस क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है. भारत चौथे नंबर पर पूरे विश्व में रेलवे की ट्रैक के लंबाई के लिए जाना जाता है.

संयुक्त राज्य अमेरिका में 220,044, चीन में 150,000, रूस में 105,000 और भारत में 68,043 किलोमीटर रेलवे ट्रैक है. जिसमें से अभी तक भारत ने कुल 90 प्रतिशत रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है. दुनिया में कई महाशक्तियां है. उनके पास उर्जा के तमाम साधन है. इसके बावजूद रेलवे का विद्युतीकरण का कार्य करने में वो पीछे हैं. भारत ने अपने दूर दराज के क्षेत्र में भी विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया है. भारत में 100 प्रतिशत रेलवे के विद्युतीकरण होने के साथ ग्रीन एनर्जी के साथ यात्रा करने वाला दुनिया का पहला देश हो जाएगा.

रेलवे के विद्युतीकरण के मामले में चीन भी काफी पीछे है. चीन में अभी तक 66 प्रतिशत ही रेलवे का विद्युतीकरण कार्य पूरा कर पाया है. महाशक्ति के रुप में देखे जाने वाला रूस में अब तक मात्र 51 प्रतिशत ही रेलवे का विद्युतीकरण कार्य हुआ है. कई ऐसे देश है जहां है रेलवे विद्युतीकरण का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है. रेल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के अनुसार भारतीय रेलवे विद्युतीकरण कार्य में सबसे आगे है. जबकि औसतन पूरे विश्व में देखें तो कुल 47 प्रतिशत ही रेलवे का विद्युतीकरण हो पाया है. 

पाकिस्तान और चीन से आगे है भारत

रेलवे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के अनुसार पूरे विश्व भर में औसतन अभी तक कुल 47 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य हुआ है. यूएसए में 220,044 किलोमीटर में से 1,847 किलोमीटर यानी की एक प्रतिशत , चीन में 150,000 किलोमीटर में से 100,000 किलोमीटर यानी की करीब 66 प्रतिशत, रूस में 105,000 किलोमीटर में से 54,054 किलोमीटर यानी की 51 प्रतिशत और भारत में भारत 68,043 किलोमीटर में से  61,508 किलोमीटर यानी की करीब 90 प्रतिशत के आसपास विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ है. हालांकि सबसे अधिक रेलवे की लंबाई के मामले में अमेरिका सबसे प्रथम स्थान पर है लेकिन विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने में भारत प्रथम स्थान पर है.

विश्व के अन्य देशों की ओर देखें तो फ्रांस ने 53 प्रतिशत, जापान ने 75 प्रतिशत, इटली ने 64 प्रतिशत, सउदी अरब में 8 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ है. जबकि भारत को गिदड़ धमकी देने वाला पाकिस्तान में यहां करीब 4 प्रतिशत ही रेलवे विद्युतीकरण हो सका है. न्यूजीलैंड ने 12 प्रतिशत का कार्य किया है. एक आंकड़े के मुताबिक पूरी दुनिया में 1,374,001 किलोमीटर रेलवे की लाइन बिछी हुई है. एक आंकड़े के मुताबिक हर साल दुनिया भर में लगभग 10,000 बिलियन से अधिक किलोमीटर की यात्रा की जाती है. इनमें से लगभग एक चौथाई की यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका में , एक चौथाई की चीन में और एक तिहाई की भारत में यात्रा की जाती है.

रेलवे में हुआ है अभूतपूर्व विकास 

भारतीय रेलवे में यकीनन अभूतपूर्व विकास हुआ है. पिछली सरकारों ने भी रेलवे को विकास को पटरी पर लाने के लिए काफी प्रयास किया. पिछले दस सालों में भी रेलवे में काफी विकासात्मक कार्य हुए है. पिछले दस सालों में कई छोटे स्टेशनों को बड़े स्टेशन में तब्दील किया गया. अब कई स्टेशनों से नए ट्रेन भी चलाए जा रहा हैं ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो. अब भारत के कई रेलवे स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेन खुलती है. वंदे भारत ट्रेन के चलने से जहां एक ओर यात्रा सुगम हुई है,तो दूसरी ओर तय समय से कम वक्त में यात्रा हो रही है.

इसके अलावा, भारत में बड़ी लाइन ट्रेल के अलावा छोटी लाइन की मेट्रो भी चलती है. जिससे छोटी यात्राएं की जाती है. आगामी कुछ सालों में बुलेट ट्रेन आने की भी उम्मीद है. मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहले फेज में कार्य होने है. अब स्टेशनों के अलावा ट्रेनों के कायाकल्प हो चुके हैं. इसके कारण रेलवे विभाग में राजस्व की भी बढ़ोतरी हो रही है वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2.23 लाख करोड़ रूपये का राजस्व आया था. जबकि वित्तीय वर्ष  2.40 लाख करोड़ रूपये का राजस्व आया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय भारतीय रेलवे स्वर्णिम काल रहने वाला है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget