अमेरिकी धौंस की नहीं परवाह, भारत की स्वायत्त विदेश नीति का नमूना चाबहार बंदरगाह

"चाबहार का समझौता भारत की बुलंद विदेश नीति का परिचायक"
Source : Social Media
भले ही भारत के सबसे दो बड़े सहयोगी अमेरिका और इजराइल ईरान को अपना कट्टर दुश्मन मानते हों, लेकिन भारत ने अपने कूटनीतिक लाभ और सामरिक स्वायत्ता को प्राथमिकता देने को आधिकारिक विदेश नीति बना लिया है.
पश्चिम एशिया क्षेत्र एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख़बरों में है, लेकिन इस बार किसी युद्ध या संघर्ष के लिए नहीं. दरअसल हाल ही में भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह पर भारतीय परिचालन








